LOADING...
कौन हैं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई कर गिरफ्तार हुईं सपना गिल? 
पृथ्वी शॉ से हाथापाई कर गिरफ्तार हुईं सपना गिल के बारे में जानिए

कौन हैं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई कर गिरफ्तार हुईं सपना गिल? 

Feb 17, 2023
01:22 pm

क्या है खबर?

आजकल सपना गिल खूब सुर्खियों में हैं। दरअसल, क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट करने के बाद वह लोगों के बीच चर्चा में आई हैं। जैसे ही पृथ्वी के साथ उनका हाथापाई का वीडियो सामने आया, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है और पृथ्वी के प्रशंसक उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि सपना गिल कौन हैं तो आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

 कारण 

क्यों आई हाथापाई की नौबत?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सपना उर्फ सना मुंबई के सांताक्रूज इलाके के एक रेस्तरां में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थीं, वहीं पृथ्वी भी अपने दोस्तों के साथ आए थे। इसी दौरान सपना ने अपने एक दोस्त के साथ पृथ्वी से सेल्फी की गुजारिश की। पृथ्वी ने उनके साथ सेल्फी ले ली, लेकिन इसके बावजूद सपना और उनके साथी पृथ्वी की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। पृथ्वी ने इसपर नाराजगी जताई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो 

Advertisement

लोकप्रियता 

सोशल मीडिया पर हैं लाखो फॉलोअर्स 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और वह पेशे से एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। सपना सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। उनके डांस वीडियो भी लोग खूब पसंद करते हैं। सपना मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप स्नैपचेट और वीडियो शेयरिंग ऐप जोश पर भी हैं। यहां भी वह अपने वीडियो शेयर करती हैं।

Advertisement

इंस्टाग्राम पोस्ट

सपना का इंस्टा पोस्ट

फिल्में 

कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं 

सपना कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। फिल्म 'काशी अमरनाथ' में वह भोजपुरी स्टार रवि किशन, दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ नजर आई थीं। यही वो फिल्म थी, जिसके जरिए सपना ने भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा भोजपुरी एक्शन रोमांस ड्रामा फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' में भी सपना ने काम किया। पिछली बार उन्हें फिल्म 'मेरा वतन' में देखा गया, जो 2021 में रिलीज हुई थी।

परिचय 

जानिए पृथ्वी शॉ के बारे में 

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी ने 19 साल से भी कम की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक ठोका था। वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करते हुए शतक ठोकने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। 2018 में पृथ्वी की कप्तानी में ही भारत की टीम ने अंडर-19 विश्व कप जीता था। वह भारत के लिए वनडे और टी-20 भी खेल चुके हैं।

Advertisement