Loading...
अभिषेक शर्मा का ऑफ स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बदला अंदाज, 10.6 से 42 तक पहुंची औसत
अभिषेक शर्मा ने अपने खेल में बड़े बदलाव किए हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

अभिषेक शर्मा का ऑफ स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बदला अंदाज, 10.6 से 42 तक पहुंची औसत

Oct 13, 2026
01:49 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में ऑफ स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अभिषेक शर्मा की कमजोरी खुलकर सामने आई थी। आघा सलमान, आर्यन दत्त और विल जैक्स ने उन्हें अपना शिकार बनाया, ऑफ स्पिन के गेंदबाजों के खिलाफ उनका औसत महज 10.6 का रहा। हालांकि, अब अभिषेक के बल्लेबाजी अंदाज में बदलाव नजर आने लगा है। इंदौर में रोस्टन चेज ने पारी का पहला ओवर किया तो आक्रामक शॉट खेलने के लिए मशहूर अभिषेक ने जल्दबाजी से बचते हुए संभलकर बल्लेबाजी की।

ओवर

चेज को दूसरे ओवर में अभिषेक ने किया प्रहार 

चेज जब दूसरा ओवर लेकर लौटे तो अभिषेक ने ऑफ साइड में जगह बनाकर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया।

उनके इस अंदाज की झलक इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में भी दिखी थी, जब जैक्स को शुरुआत में गेंदबाजी सौंपी गई थी।

सलमान और आर्यन के खिलाफ आउट होते समय अभिषेक के पैर नहीं हिले थे।

जैक्स के सामने उन्होंने आगे बढ़कर और जगह बनाकर खेलने की कोशिश की, लेकिन तब भी विकेट गंवा बैठे थे।

कोच

IPL में भी ऑफ स्पिनर को बेहतर खेलने लगे हैं अभिषेक 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अभिषेक के खेल में यह बदलाव देखने को मिला। ऑफ स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनकी औसत बढ़कर 62 और स्ट्राइक रेट 230 तक पहुंच गई है।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सहायक कोच साइमन हेलमोट ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि अभिषेक ने परिस्थितियों को परखना बेहतर कर लिया है।

वह शुरुआती गेंदों पर संभलकर खेलते हैं। पिच की गति और टर्न को समझने के बाद वह आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने लगते हैं।

ADVERTISEMENT

पंजाब

इस कारण आ रहा अभिषेक के खेल में बदलाव 

अभिषेक की घरेलू टीम पंजाब के कोच अमित उनियाल के मुताबिक, वह अब गेंद के टर्न के खिलाफ खेलने के बजाय उसके मुताबिक बल्लेबाजी करना समझ गए हैं।

उन्होंने कहा कि बाहर जा रही गेंद पर बल्ला घुमाकर शॉट खेलना जोखिम भरा होता है।

अब अभिषेक यह बेहतर तरीके से समझते हैं कि गेंद टर्न ले रही है या नहीं। टर्न नहीं मिलने पर वह सीधे खेलते हैं, जबकि टर्न मिलने पर कवर के ऊपर से शॉट लगाते हैं।

ADVERTISEMENT

ऑफ स्पिन

टी-20 विश्व कप 2026 के बाद बदल गए हैं अभिषेक के आंकड़े 

ऑफ स्पिन के खिलाफ शुरुआती कुछ गेंदों को परखकर खेलने की अभिषेक की रणनीति अब असर दिखाने लगी है।

टी-20 विश्व कप 2026 के बाद से भारतीय टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 पारियों में 42 की औसत और 237 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

इस दौरान वह ऑफ स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 4 बार आउट भी हुए हैं।

इनमें से 2 बार मौजूदा वेस्टइंडीज सीरीज में रोस्टन चेज ने उन्हें अपना शिकार बनाया है।

ADVERTISEMENT