NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में आशीष नेहरा के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर
    अगली खबर
    IPL में आशीष नेहरा के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर
    आशीष नेहरा ने IPL में किया था बेहतरीन प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL में आशीष नेहरा के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 10, 2024
    07:20 pm

    क्या है खबर?

    आशीष नेहरा का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में शुमार है।

    उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने साल 2017 में 88 मैचों में 106 विकेट के साथ संन्यास ले लिया था।

    वह वर्तमान में गुजरात टाइंटस (GT) के गेंदबाजी कोच हैं। उन्होंने IPL में कई बार बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई थी।

    आइए उनके IPL में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों पर नजर डालते हैं।

    जानकारी

    नेहरा ने IPL में किया था 5 टीमों का प्रतिनिधित्व

    नेहरा ने IPL में 5 टीमों का प्रतिनिधित्व किया था। इनमें मुंबई इंडियंस (2008), दिल्ली डेयरडेविल्स (2009, 2010 और 2013), पुणे वॉरियर्स (20011 और 2012), चेन्नई सुपरकिंग्स (2014 और 2015) और सनराइजर्स हैदराबार (2016 और 2017) शामिल हैं।

    #1

    IPL 2015 में RCB के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

    नेहरा ने IPL करियर का आगाज 2008 में मुंबई इंडियंस से किया था, लेकिन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन CSK के लिए 2015 संस्करण के 20वें मैच में आया था।

    उस मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181/8 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम 154/8 रन ही बना सकी।

    CSK से नेहरा ने 4 ओवर में महज 10 रन खर्च कर 4 विकेट चटकाए थे। CSK को 27 रन से जीत मिली थी।

    #2

    IPL 2008 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ की घातक गेंदबाजी

    नेहरा ने 2008 में IPL उद्धाटन संस्करण में MI से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी की थी।

    RR पहले खेलते हुए 103 रन पर ढेर हो गई थी। इसमें नेहरा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 13 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए थे।

    बाद में MI ने 15.1 ओवर में केवल 3 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। उस मैच में नेहरा की गेंदबाजी काफी प्रभावशाली रही थी।

    #3

    IPL 2016 में MI के खिलाफ चटकाए 3 विकेट

    नेहरा ने IPL 2016 में SRH से MI के खिलाफ नई गेंद से धमाकेदार प्रदर्शन किया था।

    उन्होंने अपने शुरुआती 2 ओवर में रोहित शर्मा और अंबाती रायडू को पवेलियन की राह दिखा दी और फिर बार में जोस बटलर को भी आउट कर दिया।

    उन्होंने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के कारण MI की टीम 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 92 पर ही ढेर हो गई।

    #4

    IPL 2015 में RCB के खिलाफ शानदार गेंदबाजी

    नेहरा ने IPL 2015 में CSK से खेलते हुए RCB के खिलाफ मैच जिताऊ गेंदबाजी की थी।

    मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148/9 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में RCB की टीम 124 रन पर ढेर हो गई और 24 रन से मैच हा गई।

    नेहरा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। उन्होंने दिनेश कार्तिक, सरफराज खान और हर्षल पटेल को पवेलियन की राह दिखाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    आशीष नेहरा
    IPL 2024
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    सुरेश रैना के नाम दर्ज हैं IPL के ये बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए  सुरेश रैना
    MI बनाम DC: ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  ट्रिस्टन स्टब्स
    LSG बनाम GT: क्विंटन डिकॉक ने IPL में पूरे किए 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    MI बनाम DC: गेराल्ड कोएत्जी ने की IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    आशीष नेहरा

    बिहार में बनेगा अरुण जेटली का स्टैच्यू, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान दिल्ली
    जब आशीष नेहरा ने धोनी को दी थी गाली, गेंदबाज ने अब दी प्रतिक्रिया पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    आशीष नेहरा को धोनी की याद दिलाता है यह युवा भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी
    भारत के लिए दोबारा नहीं खेलेंगे धोनी- आशीष नेहरा क्रिकेट समाचार

    IPL 2024

    DC बनाम KKR: सुनील नरेन पहले IPL शतक से चूके, बनाया अपना सर्वोच्च टी-20 स्कोर सुनील नरेन
    DC बनाम KKR: अंगकृष रघुवंशी ने पहली IPL पारी में ही जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR ने DC को 106 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम KKR: वैभव अरोड़ा ने IPL में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT ने रोमांचक मुकाबले में MI को 6 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में SRH और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025