
IPL के इतिहास में इन खिलाड़ियों के नाम है सबसे बड़ी साझेदारी
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा।
IPL में 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है। सभी फ्रेंचाइजी इसके लिए जमकर तैयारी कर रही है।
पिछले सीजन इस खिताब को KKR ने अपने नाम किया था।
ऐसे में आइए इस टूर्नामेंट के इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारी बताते हैं।
#1
विराट कोहली-एबी डिविलियर्स (229 रन)
RCB के विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम IPL के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2016 के IPL में गुजरात लायंस के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 229 रन जोड़ दिए थे।
डिविलियर्स ने उस मुकाबले में 52 गेंदों में 129 रन की पारी खेली थी। कोहली के बल्ले से 55 गेंदों में 109 रन निकले थे।
उस मैच को RCB ने 144 रन से अपने नाम किया था।
#2
कोहली-डिविलियर्स (215* रन)
सूची में दूसरे स्थान पर भी कोहली और डिविलियर्स हैं। दोनों ने IPL 2015 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 215* रन की साझेदारी निभाई थी।
RCB पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। कोहली ने 50 गेंदों का सामना किया था और 82 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 164 की रही थी।
डिविलियर्स ने 59 गेंदों का सामना किया था और 133 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 225.42 की रही थी।
RCB को 39 रन से जीत मिली थी।
#3
क्विंटन डिकॉक-केएल राहुल, शुभमन गिल-साई सुदर्शन (210 रन)
तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से क्विंटन डिकॉक-केएल राहुल और शुभमन गिल-साई सुदर्शन हैं। इन दोनों जोड़ियों ने 210-210 रन की साझेदारी निभाई थी।
राहुल और डिकॉक ने IPL 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ये कारनामा किया था। डिकॉक ने 140* और राहुल ने 51 रन बनाए थे। LSG ने 2 रन से मुकाबला जीता था।
गिल ने CSK के खिलाफ 104 और सुदर्शन ने 103 रन बनाए थे। उन्हें 35 रन से जीत मिली थी।
#4
शॉन मार्श-एडम गिलक्रिस्ट (206 रन)
IPL 2011 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श ने 206 रन की बड़ी साझेदारी निभाई थी।
मार्श ने RCB के खिलाफ उस मुकाबले में 49 गेंदों में 79 रन बनाए थे। गिलक्रिस्ट के बल्ले से 55 गेंदों में 106 रन निकले थे। उन्होंने 8 चौके और 9 छक्के लगाए थे।
232 रन के जवाब में RCB की टीम सिर्फ 121 रन ही बना पाई थी। वह 111 रन से मुकाबला हार गए थे।
#5
कोहली-क्रिस गेल (204* रन)
IPL 2012 में क्रिस गेल और कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 204* रन जोड़ दिए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 215/1 का स्कोर बनाया था।
गेल ने 62 गेंदों का सामना किया था और 128 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 7 चौके और 13 छक्के निकले थे। कोहली ने 53 गेंदों का सामना किया था और 73 रन बनाए थे।
उस मुकाबले में RCB को 21 रन से जीत मिली थी।