NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में सचिन तेंदुलकर की 5 बेहतरीन पारियों पर एक नजर
    अगली खबर
    IPL में सचिन तेंदुलकर की 5 बेहतरीन पारियों पर एक नजर
    IPL में MI से खेलते थे सचिन तेंदुलकर (तस्वीर: एक्स/@mipaltan)

    IPL में सचिन तेंदुलकर की 5 बेहतरीन पारियों पर एक नजर

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 02, 2024
    12:06 pm

    क्या है खबर?

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों का अम्बार लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनाया था।

    उन्होंने MI की ओर से सभी 78 मैच खेले थे, जिसमें 33.83 की औसत के साथ 2,334 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 13 अर्धशतक भी लगाए।

    भारत की इस प्रतिष्ठित लीग में उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेलीं। IPL में उनकी 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर डालते हैं।

    #5

    2009 में KKR के खिलाफ खेली अर्धशतकीय पारी 

    तेंदुलकर ने 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के गेंदबाजों को खूब पिटाई की थी उन्होंने पावरप्ले ओवर्स का भरपूर फायदा उठाया और 45 गेंदों में 68 रन की पारी खेली थी।

    अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए। उनकी पारी की मदद से MI ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए।

    जवाब में KKR की पारी 95 रन पर सिमट गई थी।

    #4 

    2010 में CSK के खिलाफ MI को दिलाई थी जीत 

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ IPL 2010 में तेंदुलकर के बल्ले से बेहतरीन पारी निकली थी। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए उस मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180/2 का स्कोर बनाया था।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए तेंदुलकर ने 52 गेंद में 72 रन की पारी खेली थी और MI ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

    उस मैच में उन्होंने शिखर धवन के साथ मिलकर 92 रन की साझेदारी भी की थी।

    #3

    2012 में CSK के खिलाफ बनाए 74 रन  

    तेंदुलकर ने वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2012 में CSK के गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी।

    उन्होंने जीत के लिए मिले 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामक अंदाज में अर्धशतक लगाया था। वह 44 गेंदों पर 74 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने थे।

    पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 126 रन की साझेदारी की थी। आखिरकार MI ने उस रोचक मुकाबले को जीतने में सफलता हासिल की थी।

    #2

    2010 में RR के खिलाफ खेली उल्लेखनीय पारी 

    IPL 2010 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ तेंदुलकर ने संघर्षपूर्ण पारी खेली थी। MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।

    ऐसे में संकट में घिरी टीम को तेंदुलकर ने उबारा। उन्होंने 59 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे।

    उनकी पारी की बदौलत MI ने 174/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में RR की टीम 137/8 का स्कोर ही बना सकी थी।

    #1 

    2010 में तेंदुलकर ने लगाया अपना इकलौता शतक 

    टी-20 क्रिकेट में तेंदुलकर ने अपना एकमात्र शतक 2011 के IPL में कोच्चि टस्कर्स केरला के खिलाफ लगाया था।

    उन्होंने कटक में खेले गए उस मैच में 66 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए।

    उनकी बदौलत MI ने 182/2 का स्कोर बनाया था। जवाब में कोच्चि की टीम ने ब्रेंडन मैकुलम (81) और महेला जयवर्धने (56) के अर्धशतकों की बदौलत 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    सचिन तेंदुलकर
    IPL रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव
    NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास भारतीय सेना
    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: ऋषभ पंत का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: अजिंक्य रहाणे का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े अजिंक्य रहाणे
    IPL 2024: क्विंटन डिकॉक ने PBKS के खिलाफ जड़ा 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: सैम कर्रन ने LSG के खिलाफ दूसरी बार चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े सैम कर्रन

    सचिन तेंदुलकर

    भारत बनाम श्रीलंका: विराट कोहली के वनडे में 13,500 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय विराट कोहली
    विराट कोहली एक कैलेंडर साल में सर्वाधिक बार 1000+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: विराट कोहली वनडे करियर के 49वें शतक से चूके, जानिए कैसी रही पारी  वनडे विश्व कप 2023
    विराट कोहली के श्रीलंका के खिलाफ 4,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने विराट कोहली

    IPL रिकॉर्ड्स

    IPL 2019 में बने अब तक के बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: लगातार 6 मुकाबले हारी RCB, जानें सितारों से सजी टीम के कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र इंडियन प्रीमियर लीग
    2008 से 2020 तक, IPL के हर सीजन में खेले हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: दूसरे टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    IPL में LSG और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR ने RCB को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025