Page Loader
एशिया कप 2023: भारतीय टीम में मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ियों को मिली जगह
एशिया कप की टीम में मुंबई इंडियंस के 5 खिलाड़ी (तस्वीर: X/@mipaltan)

एशिया कप 2023: भारतीय टीम में मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ियों को मिली जगह

Aug 23, 2023
05:20 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी एशिया कप टूर्नामेंट के लिए सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया था। 17 सदस्यीय टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करेंगे और संजू सैमसन को बैकअप के रूप में जगह मिली है। लंबे समय बाद केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। तिलक वर्मा को भी टीम में जगह मिली है। बड़ी बात यह है कि टीम में मुंबई इंडियंस (MI) के 5 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

टीम

IPL की किस टीम के कितने खिलाड़ियों को मिली जगह? 

वनडे में खराब आंकड़ों के बाद भी सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम में जगह दी गई है। एशिया कप के लिए घोषित भारतीय टीम में MI के खिलाड़ियों की भरमार नजर आती है। टीम में MI के 5 और गुजरात टाइटंस के 3 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के 2-2 और लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स के 1-1 खिलाड़ी को जगह मिली है।

टीम

गुजरात टाइटंस के 3 खिलाड़ी

एशिया कप की टीम में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के किसी भी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा। गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी। दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, कुलदीप यादवरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर: विराट कोहली, मोहम्मद सिराज। कोलकाता नाइटराइडर्स: श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर। राजस्थान रॉयल्स: प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (बैकअप)। लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल। चेन्नई सुपर किंग्स: रविंद्र जडेजा।