NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, सूची में कोई भारतीय नहीं
    अगली खबर
    टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, सूची में कोई भारतीय नहीं
    निकोलस पूरन ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 600 छक्के (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, सूची में कोई भारतीय नहीं

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 25, 2025
    03:41 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 1 विकेट से हराकर विजयी आगाज किया।

    इस मैच में LSG के बल्लेबाज निकोलस पूरन (75) ने अहम उपलब्धि हासिल की।

    अपनी पारी का पहला छक्का लगाते ही उनके टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे हो गए। वह यह उपल्बधि हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।

    आइए टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले 5 बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

    #5

    एलेक्स हेल्स (552)

    इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में 5वें स्थान पर है।

    उन्होंने अपने करियर में 494 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 490 पारियों में उन्होंने 30.04 की औसत और 145.28 की स्ट्राइक रेट से 13,610 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 85 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन का रहा है।

    इस प्रारूप में उन्होंने कुल 552 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा, उन्होंने 1,491 चौके भी जड़े हैं।

    #4

    निकोलस पूरन (606)

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन इस मामले में चौथे पायदान पर हैं।

    उन्होंने अपने करियर में 385 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 359 पारियों में उन्होंने 29.05 की औसत और 148.95 की स्ट्राइक रेट से 8,717 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 52 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 102* रन का रहा है।

    इस प्रारूप में उन्होंने कुल 606 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा, उन्होंने 580 चौके भी जड़े हैं।

    #3

    आंद्रे रसेल (733)

    वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इस मामले में तीसरे पायदान पर हैं।

    उन्होंने अपने करियर में 539 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 466 पारियों में उन्होंने 26.58 की औसत और 168.89 की स्ट्राइक रेट से 9,012 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121* रन का रहा है। इस प्रारूप में उन्होंने कुल 733 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा, उन्होंने 594 चौके भी जड़े हैं।

    #2

    किरोन पोलार्ड (908)

    वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड इस सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

    उन्होंने अपने करियर में 695 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 617 पारियों में उन्होंने 31.33 की औसत और 150.19 की स्ट्राइक रेट से 13,537 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 61 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन का रहा है।

    इस प्रारूप में उन्होंने कुल 908 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा, उन्होंने 842 चौके भी जड़े हैं।

    #1

    क्रिस गेल (1,056)

    वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल इस सूची के शीर्ष पर कायम हैं।

    उन्होंने अपने करियर में 463 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 455 पारियों में उन्होंने 36.22 की औसत और 144.75 की स्ट्राइक रेट से 14,562 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 22 शतक और 88 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175* रन का रहा है।

    इस प्रारूप में उन्होंने कुल 1,056 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा, उन्होंने 1,132 चौके भी जड़े हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    निकोलस पूरन
    क्रिस गेल

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए CA फाइनल समेत कई परीक्षाएं स्थगित चार्टर्ड अकाउंटेंट
    विजय देवरकोंडा फिल्मों के अलावा कहां-कहां से करते हैं कमाई? जानिए उनकी कुल संपत्ति  विजय देवरकोंडा
    'द डिप्लोमैट' से भूमि पेडनेकर की 'द रॉयल्स' तक, इस हफ्ते देखिए ये फिल्में और सीरीज जॉन अब्राहम
    भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने विश्व बैंक के आगे फैलाया हाथ, मांगी आर्थिक मदद पाकिस्तान समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025 का हुआ रंगारंग आगाज; कोहली-रिंकू ने लगाए शाहरुख संग ठुमके, देखें वीडियो IPL 2025
    IPL 2025: CSK बनाम MI के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट  IPL 2025
    IPL के एक संस्करण में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर  IPL 2025
    KKR बनाम RCB: अजिंक्य रहाणे ने जड़ा IPL 2025 का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024: केएल राहुल आखिरी 2 मैचों में छोड़ सकते हैं LSG की कप्तानी- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: ऋषभ पंत का LSG के खिलाफ शानदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024: क्विंटन डिकॉक DC के खिलाफ खेल सकते हैं बड़ी पारी, जानिए कारण IPL 2024

    निकोलस पूरन

    वेस्टइंडीज बनाम भारत, तीसरा टी-20: टॉस जीतकर भारत की पहले गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम भारत, चौथा टी-20: वेस्टइंडीज की टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीमें भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण ऐसा रहा है वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, आंकड़ों समेत विस्तृत विश्लेषण क्रिकेट समाचार

    क्रिस गेल

    रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    कोहली के साथ की गई बल्लेबाजी और डांस जीवन भर नहीं भूल पाउंगा- क्रिस गेल विराट कोहली
    'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे क्रिस गेल और ब्रेट ली, हिंदी में खूब गुदगुदाया द कपिल शर्मा शो
    GT20 कनाडा: हरभजन सिंह ब्रैम्पटन वॉल्व्स तो गेल मिसिसॉगा पैंथर्स के लिए खेलेंगे हरभजन सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025