NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    पहला वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स
    कुलदीप यादव ने पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी की और दो विकेट झटके (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    पहला वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 18, 2023
    09:54 pm

    क्या है खबर?

    भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बुधवार को भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रनों से हरा दिया।

    इस जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

    न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल (140) और मिचेल सेंटनर (57) ने शानदार पारी खेली। शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़कर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

    आइये मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    मोहम्मद सिराज

    भारत ने ऐसे जीता मुकाबला

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 349 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया।

    भारत के लिए शुभमन गिल (208) ने शानदार दोहरा शतक बनाया।

    350 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 49.2 ओवर में 337 रन पर ऑलआउट हो गई।

    न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल ने सर्वाधिक 140 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने चार और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए।

    टक्कर

    न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में चाहिए थे 20 रन

    न्यूजीलैंड की टीम एक समय 28.4 ओवर में 131 रन पर अपने 6 विकेट गंवाकर संकट में फंसी थी। उसके बाद ब्रेसवेल भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया।

    इस दौरान उन्होंने महज 57 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया।

    यही कारण रहा कि न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने दूसरी गेंद पर उन्हें आउट कर भारत को जीत दिला दी।

    शुभमन गिल

    गिल ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स

    भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे में पहला दोहरा शतक लगाया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने 23 साल 132 दिन में यह कारनामा किया है।

    वह रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन के बाद वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने।

    गिल ने 1,000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने 19 पारियों में ये आंकड़ा छू लिया। वह सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने।

    रोहित शर्मा

    रोहित ने अपने नाम किए दो बड़े रिकॉर्ड

    रोहित ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी (123) का रिकॉर्ड तोड़ा। तीसरे नंबर पर काबिज युवराज सिंह ने 71 छक्के लगाए हैं।

    पहले वनडे में 38 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों के जरिए 34 रन बनाकर आउट हुए।

    रोहित के वनडे में 9,630 रन हो गए हैं, उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट के 287 वनडे में 9,619 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा।

    वनडे क्रिकेट

    गिल की शानदार फॉर्म रही जारी

    साल 2019 में अपना वनडे डेब्यू करने वाले गिल का अब तक का करियर शानदार रहा है।

    उन्होंने अब तक 19 वनडे पारियों में 68 से अधिक की औसत से 1,102 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने तीन शतक, एक दोहरा शतक के अलावा पांच अर्धशतक भी लगाए हैं।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिल का 50 ओवर प्रारूप में सर्वोच्च स्कोर भी पहले वनडे में बनाया। उन्होंने पहली बार 150 से अधिक का स्कोर बनाया है।

    मोहम्मद सिराज

    मोहम्मद सिराज ने की घातक गेंदबाजी

    मोहम्मद सिराज का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने नई गेंद से डेवोन कॉनवे का विकेट लिया। इसके बाद बीच के ओवर में उन्होंने टॉम लैथम का विकेट चटकाया।

    आखिरी ओवरों में भी उन्होंने दो विकेट झटके। सिराज ने अपने 10 ओवर में 46 रन देकर चार विकेट लिए।

    उन्होंने लगातार दूसरे मैच में चार विकेट झटके हैं। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में भी इस खिलाड़ी ने चार विकेट लिए थे।

    माइकल ब्रेसवेल

    ब्रेसवेल ने कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

    ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए तीसरा सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने 57 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने क्रेग मैकमिलन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 गेंद में शतक लगाया था।

    कोरी एंडरसन के नाम न्यूजीलैंड के लिए सबसे कम गेंद में वनडे शतक बनाया है।

    उन्होंने 36 गेंद में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। महेंद्र सिंह धोनी के बाद ब्रेसवेल सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने नंबर सात पर बल्लेबाजी करते हुए दो शतक लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    विराट कोहली

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम श्रीलंका: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 46वां शतक जड़ा, ये बनाए रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    तीसरा वनडे: भारत ने श्रीलंका को दिया 391 रनों का लक्ष्य, गिल-कोहली ने जमाए शतक भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    रोहित शर्मा बनाम एबी डिविलियर्स: वनडे क्रिकेट में कैसे रहे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े? एबी डिविलियर्स
    वनडे विश्व कप के मैचों को जल्दी शुरू कराना चाहते हैं रविचंद्रन अश्विन, बताई ये वजह रविचंद्रन अश्विन

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    #NewsBytesExclusive: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, विश्व कप का होंगे हिस्सा भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भारत और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज हुए बाहर मैट हेनरी

    क्रिकेट समाचार

    भारत के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है टॉम लैथम का प्रदर्शन? न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    रॉबिन उथप्पा ने रोटेशन पॉलिसी पर जताई नाराजगी, ICC टूर्नामेंट्स में विफलता का बताया कारण रॉबिन उथप्पा
    ऋषभ पंत ने दुर्घटना के बाद पहली बार दिया बयान, कही ये बातें ऋषभ पंत
    युजवेंद्र चहल का वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक कैसा रहा है प्रदर्शन? युजवेंद्र चहल

    विराट कोहली

    भारत बनाम श्रीलंका: सूर्यकुमार यादव ने जमाया तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक सूर्यकुमार यादव
    भारत बनाम श्रीलंका: वनडे सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने भी किया कमाल भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: वनडे क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े? सचिन तेंदुलकर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025