LOADING...
जोमैटो ने शुरू की नई फूड डिलीवरी सर्विस, जानिए कीमत और कैसे करें ऑर्डर
जोमैटो ने इस साल की शुरुआत में जोमैटो गोल्ड लॉन्च किया था (तस्वीर: unsplash)

जोमैटो ने शुरू की नई फूड डिलीवरी सर्विस, जानिए कीमत और कैसे करें ऑर्डर

Feb 22, 2023
06:32 pm

क्या है खबर?

जोमैटो ने अपने यूजर्स के लिए 'जोमैटो एवरीडे' नामक एक नई फूड डिलीवरी सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। इस नई सर्विस को कंपनी ने अपनी 10 मिनट डिलीवरी सर्विस में शामिल किया है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस सर्विस की शुरुआती कीमत 89 रुपये है। यह फिलहाल गुरुग्राम में उपलब्ध है। नई सर्विस को लेकर जोमैटो ने बताया कि उसके फूड पार्टनर्स ने इस सर्विस के लिए होम शेफ्स के साथ मिलकर काम किया है।

प्रक्रिया

'जोमैटो एवरीडे' सर्विस के तहत खाना कैसे ऑर्डर करें?

'जोमैटो एवरीडे' सर्विस के तहत खाना ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले जोमैटो ऐप खोलें और मेन्यू में जाएं। इसके बाद अपने पसंदीदा खाने को चुनें। यूजर अपने तरीके से खाना बनवा सकते हैं और आर्डर कर सकते हैं। कुछ मिनटों में घर जैसा बना खाना आपको मिल जाएगा। बता दें, इस साल की शुरुआत में जोमैटो ने अपने लॉयल्टी प्रोग्राम 'जोमैटो गोल्ड' को तीन महीने के लिए 149 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।