
यूटयूब म्यूजिक वेब ऐप को मिला मल्टी-सेलेक्ट फीचर का सपोर्ट, ऐसे करेगा काम
क्या है खबर?
सर्च इंजन कंपनी गूगल की ओनरशिप वाली यूट्यूब म्यूजिक वेब ऐप में एक नया फीचर शामिल किया गया है।
इस फीचर की मदद से एकसाथ ढेरों गानों को मैनेज किया जा सकेगा और प्लेलिस्ट का हिस्सा बनाया जा सकेगा।
एक रेडिट यूजर ने बताया कि म्यूजिक स्ट्रीमर के वेब इंटरफेस में अब लिस्ट व्यू के दौरान कई गानों को सेलेक्ट करने का विकल्प दिया जा रहा है।
अब तक यूजर्स एकसाथ कई आइटम्स को सेलेक्ट नहीं कर पाते थे।
रिपोर्ट
नए चेकबॉक्स पर क्लिक कर सकते हैं यूजर्स
एंड्रॉयड सेंट्रल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अब यूजर्स लिस्ट में दिए गए गाने के दाईं-ओर दिखाए गए नए चेकबॉक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
किसी टाइटल पर पॉइंटर ले जाते ही यूजर्स को चेकबॉक्स दिखाया जाएगा और वे ढेरों आइटम्स को सेलेक्ट और मैनेज कर पाएंगे।
गाने सेलेक्ट करने के बाद यूट्यूब म्यूजिक वेब इंटरफेस में कुछ ऑप्शंस दिखाए जाएंगे, जिनसे चुने गए गानों को प्ले किया जा सकेगा या फिर उन्हें प्लेलिस्ट का हिस्सा बनाया जा सकेगा।
बदलाव
अब तक आसान नहीं थी यह प्रक्रिया
नए ओवरफ्लो मेन्यू में यूजर्स को कई विकल्प मिलेंगे, जिनसे वे गानों को क्यू में जोड़ने या लाइब्रेरी का हिस्सा बनाने जैसे काम कर पाएंगे।
इससे पहले तक यूजर्स को किसी गाने को प्लेलिस्ट का हिस्सा बनाने के लिए उसके सामने दिख रहे तीन-डॉट्स पर क्लिक करना पड़ता था।
हालांकि, नया फीचर सभी के लिए रोलआउट नहीं हुआ है और अभी केवल चुनिंदा यूजर्स को इसका ऐक्सेस मिल रहा है।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
जून, 2018 में आई मौजूदा म्यूजिक सर्विस के साथ यूट्यूब यूजर्स म्यूजिक सुनने के लिए भुगतान करने लगे हैं। यूट्यूब म्यूजिक सबसे तेज ग्रोथ दिखाने वाली पेड म्यूजिक सर्विस बनी और कंपनी ने गूगल प्ले म्यूजिक ऐप बंद कर यूजर्स को इसपर माइग्रेट कर दिया।
अपडेट
यूट्यूब म्यूजिक को पिछले महीने मिला अपडेट
पिछले महीने यूट्यूब म्यूजिक को एक नया अपडेट मिला, जिसके साथ गूगल की ओनरशिप वाली स्ट्रीमिंग ऐप को ढेरों फीचर्स मिले।
यह अपडेट बेहतर रेडियो एल्गोरिद्म, नया शफल फीचर, नए इंटरफेस चेंजेस और फैमिली लिसनिंग जैसे फीचर्स लेकर आया है।
नए फीचर्स को यूट्यूब म्यूजिक से जुड़े गूगल डिवेलपमेंट प्लान्स का हिस्सा हैं, जिन्हें फरवरी और मार्च में शेड्यूल किया गया है।
नए अपडेट के साथ यूट्यूब ऐप फॉर वियरOS यूजर्स को डाउनलोडेड म्यूजिक शफल करने का मौका भी देगा।
रेडियो
पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेड रेडियोज टैब
यूट्यूब म्यूजिक मोबाइल ऐप में यूजर्स को नया 'रिकमेंडेड रेडियोज' टैब दिखाया जा रहा है।
हालांकि, यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और सभी यूजर्स को नहीं दिख रहा।
यूट्यूब म्यूजिक ऐप में मिलने वाले रेडियो फीचर के साथ यूजर्स की पसंद के हिसाब से गानों की प्लेलिस्ट अपने आप तैयार कर दी जाती है।
नया टैब मोबाइल ऐप की होम स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है, लेकिन इसे खोजने के लिए यूजर्स को स्क्रॉल करना पड़ता है।
विजेट्स
साल की शुरुआत में मिले कई विजेट्स
साल की शुरुआत में यूट्यूब म्यूजिक एंड्रॉयड ऐप को नया अपडेट दिया गया है।
एंड्रॉयड 12 वाले डिवाइसेज में यूजर्स को रिसेंटली प्लेड विजेट मिल रहा है, जिसपर प्ले और पॉज कंट्रोल्स, लाइक बटन के साथ दिए गए हैं।
एंड्रॉयड यूजर्स इस विजेट को तीन अलग-अलग साइज में इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने होम स्क्रीन लेआउट का हिस्सा बना सकते हैं।
यूट्यूब म्यूजिक ऐप तीन विजेट्स नाउ प्लेइंग, टर्नटेबल और रिसेंटली प्लेड ऑफर कर रही है।