व्हाट्सऐप वेब को मिला अपडेट, अब बड़ी स्क्रीन पर ऐक्सेस कर पाएंगे स्टिकर स्टोर
क्या है खबर?
मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप की ओर से नया अपडेट व्हाट्सऐप वेब यूजर्स को दिया गया है।
इस अपडेट के साथ उन्हें बड़ी स्क्रीन पर स्टिकर स्टोर ऐक्सेस करने का विकल्प मिलेगा।
इससे पहले दिए गए कस्टम स्टिकर मेकर फीचर के साथ व्हाट्सऐप वेब यूजर्स किसी फोटो की मदद से स्टिकर बना सकते हैं।
नए व्हाट्सऐप डेस्कटॉप बीटा वर्जन 2.2147.9 के साथ यूजर्स व्हाट्सऐप वेब और डेस्कटॉप ऐप में स्टिकर स्टोर एक्सप्लोर कर सकेंगे।
अपडेट
नए स्टिकर्स सर्च कर पाएंगे यूजर्स
नए बदलाव की जानकारी व्हाट्सऐप फीचर्स और अपडेट्स को मॉनीटर करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की ओर से दी गई है।
इससे पहले तक यूजर्स केवल वही स्टिकर्स भेज सकते थे, जो उन्होंने पहले कभी भेजे हों, उन्हें चैट में रिसीव हुए हों या फिर मोबाइल ऐप के सेव्ड पैनल में मौजूद हों।
अब वेब यूजर्स व्हाट्सऐप स्टिकर स्टोर के साथ वे स्टिकर्स भी सर्च कर पाएंगे, जो उन्होंने पहले कभी चैटिंग के दौरान इस्तेमाल नहीं किए।
तरीका
वेब यूजर्स ऐसे देख पाएंगे स्टिकर स्टोर
व्हाट्सऐप डेस्कटॉप या वेब वर्जन में स्टिकर स्टोर देखने के लिए स्टिकर पैनल में दिए गए '+' आइकन पर क्लिक करना होगा।
यहां वे सभी स्टिकर पैक्स दिखेंगे, जो एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।
हालांकि, वेब और डेस्कटॉप पर ये पैक्स अलग तरीके से काम करते हैं और वेब वर्जन में बिना पैक्स डाउनलोड किए सीधे स्टिकर्स भेजे जा सकते हैं।
स्टिकर पर क्लिक करते ही उससे जुड़ा पैक आपको दिखा दिया जाएगा।
स्किन टोन
कपल इमोजी की स्किन टोन बदल सकेंगे
स्टिकर स्टोर फीचर अभी उन व्हाट्सऐप डेस्कटॉप यूजर्स को मिल रहा है, जिन्होंने बीटा प्रोग्राम में इनरोल किया है।
बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे व्हाट्सऐप वेब यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।
व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इमोजी स्किन टोन से जुड़ा एक बदलाव भी किया है।
स्किन टोन कॉम्बिनेशंस फॉर कपल इमोजीस फीचर के साथ यूजर्स उसी तरह कपल इमोजी की स्किन टोन चुन पाएंगे, जैसा विकल्प हैंड जेस्चर्स या फेस इमोजी के लिए मिलता है।
स्टिकर मेकर
मिल रहा है कस्टम स्टिकर मेकर टूल
हाल ही में व्हाट्सऐप में शामिल किए गए टूल की मदद से यूजर्स अपने कस्टम स्टिकर्स बना सकेंगे।
नया फीचर व्हाट्सऐप वेब और व्हाट्सऐप फॉर डेस्कटॉप पर उन यूजर्स को दिया जा रहा है, जो PC या मैक पर मेसेजिंग करते हैं।
किसी फोटो को स्टिकर में बदलते वक्त यूजर्स को उनमें इमोजी, दूसरा मौजूदा स्टिकर या टेक्स्ट ऐड करने का विकल्प भी दिया जाएगा।
यानी कि फोटो को स्टिकर में बदलते वक्त कुछ कस्टमाइजेशंस भी किए जा सकेंगे।
न्यूजबाइट्स प्लस
स्टिकर्स की मदद से प्रमोशन और ऐडवर्टाइजमेंट
व्हाट्सऐप ने साल 2018 में स्टिकर्स को मेसेजिंग प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनाया था और अब एनिमेटेड स्टिकर्स भी डाउनलोड और इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
थर्ड-पार्टी ऐप्स भी ढेरों व्हाट्सऐप स्टिकर्स ऑफर कर रही हैं।
प्लेटफॉर्म की कोशिश स्टिकर्स की मदद से पेमेंट फीचर को बढ़ावा देने की है और इससे जुड़े कई स्टिकर पैक्स को स्टोर में शामिल किया गया है।
ऐप इससे पहले वेब सीरीज और मूवीज का ऐडवर्टाइजमेंट भी स्टिकर्स की मदद से कर चुकी है।