Page Loader
व्हाट्सऐप यूजर्स जल्द एक साथ शेयर कर सकेंगे 100 मीडिया फाइल्स
व्हाट्सऐप यूजर्स जल्द एक साथ 100 मीडिया फाइल्स शेयर कर सकेंगे (तस्वीर: अनस्प्लैश)

व्हाट्सऐप यूजर्स जल्द एक साथ शेयर कर सकेंगे 100 मीडिया फाइल्स

Feb 07, 2023
10:11 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप गूगल बीटा प्रोग्राम के माध्यम से एक नया अपडेट जारी कर रही है। WABetaInfo के मुताबिक, नए अपडेट के तहत व्हाट्सऐप कुछ बीटा टेस्टर्स को चैट में एक साथ 100 मीडिया फाइल्स शेयर करने की क्षमता प्रदान कर रही है। आने वाले समय में यह सुविधा सभी व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। वर्तमान में व्हाट्सऐप यूजर्स को चैट में एक साथ केवल 30 मीडिया फाइल्स शेयर करने की अनुमति मिलती है।

अन्य फीचर्स

व्हाट्सऐप ग्रुप पर जल्द लिख सकेंगे डिस्क्रिप्शन 

व्हाट्सऐप मीडिया फाइल्स की लिमिट बढ़ाने के साथ-साथ एक अन्य सुविधा पर भी काम कर रही है, जिसके तहत यूजर्स व्हाट्सऐप ग्रुप पर लंबे डिस्क्रिप्शन लिख सकेंगे। व्हाट्सऐप कुछ बीटा टेस्टर्स को ग्रुप डिस्क्रिप्शन 2,048 कैरेक्टर तक लिखने की सुविधा दे रही है। यह सुविधा जल्द ही सभी iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सऐप मैसेज पिन, कॉलिंग शॉर्टकट और हाई क्वालिटी में फोटो शेयर करने की सुविधा पर भी काम कर रही है।