Page Loader
व्हाट्सऐप यूजर्स अब स्टेटस पर शेयर कर सकेंगे वॉयस नोट्स, जानें क्या है नया फीचर
व्हाट्सऐप स्टेटस पर शेयर किये गए वॉइस नोट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे (तस्वीर: अनस्प्लैश)

व्हाट्सऐप यूजर्स अब स्टेटस पर शेयर कर सकेंगे वॉयस नोट्स, जानें क्या है नया फीचर

Jan 18, 2023
05:26 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, इसके तहत यूजर्स वॉयस नोट्स को स्टेटस पर शेयर कर सकते हैं। WaBetaInfo के मुताबिक, नया फीचर वर्तमान में गूगल प्ले स्टोर पर व्हाट्सऐप बीटा के एंड्रॉयड 2.23.2.8 अपडेट के साथ उपलब्ध है। एंड्रॉयड बीटा टेस्टर वॉयस नोट्स को स्टेटस अपडेट के रूप में शेयर कर सकते हैं। माना जा रहा भविष्य के अपडेट में कंपनी सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट कर सकती है।

जानकारी

नए फीचर की खासियत

व्हाट्सऐप के इस नए फीचर के तहत यूजर्स अधिकतम 30 सेकेंड का वॉयस नोट स्टेटस के रूप में शेयर कर सकते हैं। पहले से उपलब्ध अन्य मीडिया फाइल और टेक्स्ट स्टेटस के तरह वॉयस नोट भी स्टेटस से 24 घंटों के बाद खुद डिलीट हो जाएगा। व्हाट्सऐप यूजर्स वॉयस रिकॉर्डिंग को स्टेटस पर शेयर करने से पहले रिकॉर्डिंग को डिस्कार्ड भी कर सकते हैं। बता दें, स्टेटस पर शेयर किये गए वॉइस नोट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे।