Page Loader
व्हाट्सऐप के कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप पर मैसेज पढ़ना होगा आसान, कंपनी ने पेश किया नया फीचर
व्हाट्सऐप का नया फीचर फिलहाल iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है

व्हाट्सऐप के कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप पर मैसेज पढ़ना होगा आसान, कंपनी ने पेश किया नया फीचर

Apr 01, 2023
09:56 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप पर एक नया चौड़ा मैसेजिंग इंटरफेस रोलआउट कर रही है। इस नए फीचर में कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप में मैसेज बबल काफी अलग दिखता है। जब आप एक कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप खोलेंगे तो मैसेज बबल स्क्रीन की पूरी चौड़ाई में दिखाई देगा। यह फीचर फिलहाल iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले दिनों में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा।

फायदा

नए फीचर का क्या है फायदा? 

कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के लिए पेश किए गए नए मैसेजिंग इंटरफेस के साथ मैसेज काफी स्पष्ट दिखाई देगा और इसे पढ़ना काफी आसान हो जाएगा। इस इंटरफेस के साथ सामान्य ग्रुप चैट या किसी चैट और कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप में आसानी से अंतर समझा जा सकेगा। नए इंटरफेस फीचर के अतिरिक्त व्हाट्सऐप एडिट मैसेज फीचर पर भी काम कर रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स चैट में भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकेंगे।