Page Loader
व्हाट्सऐप कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के लिए रोल आउट कर रही नया ऐड मेंबर फीचर, जानिए खासियत
फीचर भविष्य के अपडेट में यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा (तस्वीर: अनस्प्लैश)

व्हाट्सऐप कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के लिए रोल आउट कर रही नया ऐड मेंबर फीचर, जानिए खासियत

Sep 02, 2023
12:10 pm

क्या है खबर?

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के लिए एक नया ऐड मेंबर फीचर रोल आउट कर रही है। इस फीचर के तहत कंपनी किसी कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के एडमिन को और अधिक नियंत्रण देना चाहती है। नए फीचर के साथ किसी कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के एडमिन यह सेट कर सकते हैं की किसी नए मेंबर की ग्रुप में कौन ऐड कर सकता है। यह डिफॉल्ट रूप से ओनली कम्युनिटी एडमिंस पर सेट रहेगा।

ऑप्शन

एडमिन को मिलते हैं 3 ऑप्शन

कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के नए ऐड मेंबर फीचर के साथ ग्रुप के एडमिन को 3 ऑप्शन (ओनली कम्युनिटी एडमिंस, एवरीवन और ओनली सेलेक्टेड) मिलेगा। ग्रुप एडमिन अपनी जरूरत के अनुसार इस सेटिंग को कभी भी बदल सकते हैं। यह फीचर फिलहाल उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जो गूगल प्ले स्टोर से एंड्रॉयड 2.23.12.13 बीटा अपडेट इंस्टॉल करते हैं। भविष्य के अपडेट में यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

अन्य फीचर

प्रोटेक्ट IP ऐड्रेस इन कॉल्स फीचर पर काम कर रही व्हाट्सऐप

व्हाट्सऐप इन दिनों अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 'प्रोटेक्ट IP ऐड्रेस इन कॉल्स' नामक एक नए प्राइवेसी फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर के तहत यूजर्स अपने IP एड्रेस को कॉल के दौरान छुपा सकेंगे और अपनी प्राइवेसी पहले से बेहतर बनाने में सक्षम होंगे। नया फीचर रोल आउट होने के बाद किसी के भी लिए किसी व्हाट्सऐप कॉल को ट्रैक करके यूजर के लोकेशन के बारे में पता लगाना मुश्किल होगा।