Page Loader
सभी डिवाइस में USB-C पोर्ट भारत में जल्द होगा अनिवार्य, जानें क्यों
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने USB-C चार्जिंग पोर्ट के लिए मानक जारी किए हैं (तस्वीर: अनस्प्लैश)

सभी डिवाइस में USB-C पोर्ट भारत में जल्द होगा अनिवार्य, जानें क्यों

Dec 27, 2022
06:03 pm

क्या है खबर?

यूरोपीय यूनियन के बाद भारत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करने के लिए मोबाइल निर्माताओं से सभी तरह के फोन और स्मार्टफोन में USB-C चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल करने को कहा है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने USB-C चार्जिंग पोर्ट के लिए मानक जारी किए हैं, जिसका उपयोग देश में मोबाइल फोन, स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए किया जाएगा। माना जा रहा कंपनियां सरकार के प्रस्ताव से सहमत हैं और इस आदेश को दिसंबर 2024 तक लागू किया जाएगा।

जानकारी

क्या सभी मोबाइल निर्माता कंपनियों की बढ़ेगी दिक्कत?

इस नए नियम के लागू होने के बाद सभी मोबाइल निर्माता कंपनियों की दिक्कत बढ़ने की संभावना काफी कम है, क्योंकि ज्यादातर फोन निर्माता अपने सभी फोन में पहले से ही USB-C चार्जिंग पोर्ट दे रहे हैं। कुछ कंपनियां अभी भी अपने डिवाइस में माइक्रो-USB पोर्ट की पेशकश करती हैं। हालांकि, ऐपल अपने किसी डिवाइस में USB-C पोर्ट नहीं देती है। कंपनी ने संकेत दिया है कि वह USB-C पोर्ट की जगह वायरलेस तकनीक पर काम कर रही है।