Loading...
ट्रंप ने 2030 तक हर साल 1,000 स्पेस लॉन्च का रखा लक्ष्य
ट्रंप ने हर साल 1,000 स्पेस लॉन्च का रखा लक्ष्य

ट्रंप ने 2030 तक हर साल 1,000 स्पेस लॉन्च का रखा लक्ष्य

Aug 21, 2026
04:15 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरिक्ष क्षेत्र को तेजी से बढ़ाने के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है। उन्होंने एक मेमो पर हस्ताक्षर कर 2030 तक हर साल कम से कम 1,000 स्पेस लॉन्च और री-एंट्री कराने का लक्ष्य रखा है। पिछले साल अमेरिका में 178 ऐसे लॉन्च हुए थे। नए आदेश के तहत सरकारी एजेंसियों को नई लॉन्च साइट्स खोजने, मंजूरी प्रक्रिया तेज करने और निजी अंतरिक्ष कंपनियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

लॉन्च साइट्स

नई लॉन्च साइट्स खोजने पर जोर

ट्रंप के आदेश में सरकारी एजेंसियों से संघीय जमीन पर नई लॉन्च और री-एंट्री साइट्स की पहचान करने को कहा गया है।

इसके अलावा, परमिट और पर्यावरण से जुड़ी समीक्षा प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया गया है। ट्रंप चाहते हैं कि 90 दिनों के भीतर कम से कम एक नई संघीय री-एंट्री साइट की पहचान हो।

लॉन्च के लिए जरूरी हवाई क्षेत्र और वायरलेस स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराने पर सरकार को तेजी से काम करने को कहा गया है।

नई नीति

निजी कंपनियों को मिलेगा ज्यादा मौका

नई नीति में अमेरिकी सरकार और निजी अंतरिक्ष कंपनियों के बीच सहयोग बढ़ाने पर खास जोर दिया गया है।

एजेंसियों को स्पेस ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में निजी कंपनियों के साथ साझेदारी करने के लिए कहा गया है। सरकार ऐसी गतिविधियों से बचना चाहती है, जो निजी अंतरिक्ष कारोबार को रोकें या उससे मुकाबला करें, जब तक राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा के लिए ऐसा करना जरूरी न हो।

इससे स्पेस-X जैसी कंपनियों को विस्तार का अवसर मिल सकता है।

ADVERTISEMENT

मिशन

चांद और मंगल मिशन पर भी ध्यान

ट्रंप प्रशासन की योजना सिर्फ पृथ्वी के आसपास होने वाले लॉन्च बढ़ाने तक सीमित नहीं है।

मेमो में नासा को चांद तक व्यावसायिक परिवहन आसान बनाने और मंगल ग्रह पर रोबोटिक मिशनों के लिए निजी कंपनियों की मदद बढ़ाने को कहा गया है। ट्रंप 2028 तक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर वापस भेजना चाहते हैं।

वहीं, 2030 तक चांद पर शुरुआती बेस के लिए जरूरी हिस्से तैयार करने की दिशा में भी काम करने की योजना है।

ADVERTISEMENT