Page Loader
पहले गूगल की 'लैंडलॉर्ड' थीं यूट्यूब CEO का पद छोड़ने वालीं सुसान वोजसिकी
गूगल की विकास और सफलता में सुसान वोजसिकी का योगदान महत्वपूर्ण है (तस्वीर: ट्विटर/@Sr_Fonseca)

पहले गूगल की 'लैंडलॉर्ड' थीं यूट्यूब CEO का पद छोड़ने वालीं सुसान वोजसिकी

Feb 17, 2023
07:53 pm

क्या है खबर?

सुसान वोजसिकी ने यूट्यूब के CEO का पद छोड़ दिया है। वोजसिकी गूगल की शुरुआती कर्मचारियों में से थीं। दिलचस्प बात ये है कि 1998 में गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने कंपनी चलाने के लिए वोजसिकी के कैलिफोर्निया स्थित गैराज को किराए पर लिया था। पांच महीने वहां से काम करने के बाद कंपनी ऑफिस में शिफ्ट हो गई थी। इसके बाद पेज और ब्रिन ने वोजसिकी को गूगल में काम करने का ऑफर दिया था।

योगदान

गूगल में वोजसिकी का योगदान

गूगल की विकास और सफलता में वोजसिकी का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने लगभग 25 वर्षों तक मूल कंपनी अल्फाबेट के साथ काम किया। वोजसिकी ने डिजाइनर रूथ केदार के साथ कंपनी के लंबे समय के लोगो को बनाने में मदद की और पहले गूगल डूडल का नेतृत्व किया। वोजसिकी ने कंपनी की पहली एडवर्ड्स बिक्री का निरीक्षण किया था और इंजीनियर हुइकन झू के साथ गूगल इमेज सर्च का सह-विकास और लॉन्च किया।