LOADING...
कल दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून का खास नजारा, जानिए कब और कैसे देखें
कल दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून का खास नजारा (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

कल दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून का खास नजारा, जानिए कब और कैसे देखें

Jun 10, 2025
12:35 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष से जुड़ी घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह महीना काफी खास है। कल (11 जून) रात को आसमान में एक दुर्लभ घटना होगी, जिसे 'स्ट्रॉबेरी मून' कहा जाता है। यह चंद्रमा सामान्य से बड़ा और लाल रंग का दिखाई देगा। इसकी खास वजह 'प्रमुख चंद्र ठहराव' नाम की खगोलीय स्थिति है, जो हर 18.6 साल में होती है। अगली बार यह दृश्य 2043 में दिखाई देगा, इसलिए इसे देखना एक अनोखा अनुभव होगा।

नाम

क्यों कहा जाता स्ट्रॉबेरी मून?

स्ट्रॉबेरी मून नाम की शुरुआत उत्तरी अमेरिका की अल्गोंक्विन जनजातियों से मानी जाती है। यह नाम जून महीने में जंगली स्ट्रॉबेरी की फसल से जुड़ा है। उस समय जब फसल तैयार होती थी, तब यह पूर्णिमा आती थी। यह पूर्णिमा सामान्य रूप से वर्ष की सबसे नीची पूर्णिमा होती है। इस बार इसकी स्थिति और अधिक खास होगी, क्योंकि साल की शुरुआत में 'प्रमुख चंद्र ठहराव' हो चुका है, जिससे इसका दृश्य और खास बन जाएगा।

 समय 

देखने का सही समय और तरीका

स्ट्रॉबेरी मून को देखने का सबसे अच्छा समय 11 जून की रात रहेगा। चंद्रमा पूर्व दिशा में उगता है और पश्चिम दिशा में अस्त होता है। जब यह क्षितिज के पास होता है, तब यह लाल रंग में दिखाई देता है। ऐसा वायुमंडलीय प्रभावों के कारण होता है, जिसमें नीली तरंगें बिखर जाती हैं और लाल तरंगें सीधी आती हैं। यह दृश्य सूर्यास्त जैसे रंगों से भरपूर होता है, जो इसे और भी मनमोहक बनाता है।