Page Loader
सैमसंग के इन पुराने गैलेक्सी डिवाइस को मिलेगा वन UI 7 अपडेट, इस महीने होगा उपलब्ध
सैमसंग के पुराने गैलेक्सी डिवाइस को मिलेगा वन UI 7 (तस्वीर: अनस्प्लैश)

सैमसंग के इन पुराने गैलेक्सी डिवाइस को मिलेगा वन UI 7 अपडेट, इस महीने होगा उपलब्ध

Mar 21, 2025
10:48 am

क्या है खबर?

सैमसंग ने कहा है कि उसका वन UI 7 अपडेट अब कुछ पुराने गैलेक्सी डिवाइसों के लिए भी उपलब्ध होगा। पहले यह अपडेट केवल नए मॉडलों के लिए जारी किया गया था, लेकिन अब इसे 34 पुराने स्मार्टफोन और टैबलेट तक बढ़ा दिया गया है। कंपनी ने बताया कि 7 अप्रैल से नए डिवाइस को यह अपडेट मिलेगा, जबकि 14 अप्रैल से पुराने गैलेक्सी डिवाइसों में भी इसका रोलआउट शुरू हो जाएगा।

अपडेट

इन 34 मॉडल्स को मिलेगा अपडेट

सैमसंग के अनुसार, गैलेक्सी S22, S22+, S22 अल्ट्रा, S21, S21+, S21 अल्ट्रा, Z फोल्ड 4, Z फ्लिप 4, Z फोल्ड 3, Z फ्लिप 3, S20, S20+, S20 अल्ट्रा, नोट 20 और नोट 20 अल्ट्रा को यह अपडेट मिलेगा। वहीं, टैबलेट की सूची में गैलेक्सी टैब S9 FE, टैब S8, टैब S8+, टैब S8 अल्ट्रा, टैब S7, टैब S7+, टैब S6 लाइट, टैब A8 और टैब A7 लाइट जैसे मॉडल शामिल हैं।

फीचर्स

वन UI 7 के नए फीचर्स क्या हैं?

वन UI 7 में गैलेक्सी AI फीचर जोड़ा गया है, जिससे टेक्स्ट को सारांशित करने, व्याकरण सुधारने और नोट्स को बुलेट पॉइंट में बदलने की सुविधा मिलेगी। कॉल ट्रांसक्रिप्शन फीचर अब हिंदी और भारतीय अंग्रेजी सहित 20 भाषाओं में बातचीत को टेक्स्ट में बदल सकता है। नया नाउ बार फीचर म्यूजिक प्लेयर, स्टॉपवॉच और दुभाषिया जैसे टूल्स की त्वरित एक्सेस देगा। कैमरा ऐप में भी सुधार किया गया है, जिससे जूम और मैनुअल कंट्रोल पहले से बेहतर हो गया है।

अपडेट

कैसे करें अपडेट?

यूजर अपने डिवाइस पर सेटिंग्स > सॉफ्टवेयर अपडेट > डाउनलोड और इंस्टॉल में जाकर यह अपडेट चेक कर सकते हैं। नया अपडेट डिवाइस के यूजर इंटरफेस को अधिक सहज और आकर्षक बनाएगा। कैमरा ऐप में भी बदलाव किया गया है, जिसमें बेहतर जूम कंट्रोल और प्रो वीडियो मोड में आसान मैनुअल सेटिंग्स जोड़ी गई हैं। सैमसंग का कहना है कि यह अपडेट यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।