Loading...
प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स को नीतियों में स्थिरता का दिलाया भरोसा
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स को नीतियों में स्थिरता का दिलाया भरोसा

Aug 23, 2026
03:56 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (23 अगस्त) को भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को भरोसा दिलाया कि उन्हें लंबे समय तक एक जैसी नियामक व्यवस्था और जोखिम उठाने के लिए समर्थन मिलेगा। उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण और नए क्षेत्र में हिम्मत दिखाने वाले संस्थापकों और उद्यमियों की तारीफ भी की। सेवा तीर्थ में 20 घरेलू स्पेस-टेक कंपनियों के मुख्य अधिकारियों और संस्थापकों के साथ हुई यह बातचीत राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के आयोजन के साथ हुई।

स्थिरता 

स्टार्टअप्स का जोखिम दूर करने पर जोर 

प्रधानमंत्री ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि सरकारी नीतियां ऐसी होनी चाहिए, जिनके बारे में पहले से अंदाजा लगाया जा सके, ताकि प्राइवेट इनोवेटर अचानक नियमों में बदलाव के डर के बिना पूंजी लगा सकें।

मोदी ने कहा, "मेरा मानना ​​रहा है कि हम जो भी फैसले लें, उन पर अडिग रहें। इससे रिस्क लेने वाले को भरोसा रहता है कि अगर, कुछ गलत होता है तो कोई उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगा।"

तारीफ 

मोदी ने की स्टार्टअप्स की तारीफ 

एक्स पर शेयर किए एक वीडियो में प्रधानमंत्री ने भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रगति को लेकर स्टार्टअप लीडर्स और नागरिकों की तारीफ की।

उन्होंने कहा, "भारत के सबसे होनहार स्पेस स्टार्टअप्स से मुलाकात हुई। हमेशा की तरह, मैं उनकी ऊर्जा और महत्वाकांक्षा से बहुत प्रभावित हुआ। आपको उनके विचार और सकारात्मक सोच जरूर पसंद आएगी। मुझे जरूर बताएं, भारत की स्पेस यात्रा के बारे में आपको सबसे ज्यादा क्या उत्साहित करता है?"

ADVERTISEMENT

भागीदार 

बैठक में ये कंपनियां हुईं शामिल 

इस बैठक में घरेलू प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम के अहम सेक्टर की कंपनियों के लीडर्स ने हिस्सा लिया, जिसमें स्काईरूट एयरोस्पेस, अग्निकुल कॉसमॉस, पिक्सेल, ध्रुव स्पेस, गैलेक्सआई, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस और दिगंतरा शामिल हुईं।

ये लॉन्च व्हीकल, सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन, एडवांस्ड प्रोपल्शन सिस्टम, स्पेस मलबे की ट्रैकिंग और ऑर्बिटल लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में काम करती हैं।

बता दें कि 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 लैंडर की ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग की याद में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है।

ADVERTISEMENT