LOADING...
आज आसमान में दिखेगी ग्रहों की परेड, एक साथ 7 ग्रह आएंगे नजर 
आज आसमान में दिखेगी ग्रहों की परेड (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

आज आसमान में दिखेगी ग्रहों की परेड, एक साथ 7 ग्रह आएंगे नजर 

Feb 28, 2025
11:41 am

क्या है खबर?

खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों को आज (28 फरवरी) शाम दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जिसे ग्रह परेड कहते हैं। इस दौरान सौरमंडल के 7 ग्रह (शुक्र, मंगल, बुध, शनि, बृहस्पति, नेपच्यून और यूरेनस) एक सीध में नजर आएंगे। यह नजारा खास इसलिए है, क्योंकि ऐसा बहुत कम बार होता है। हालांकि, ग्रह पूरी तरह एक सीध में नहीं होंगे, लेकिन फिर भी देखने में यह अद्भुत लगेगा। यह नजारा इसके बाद 2040 में दोबारा दिखाई देगा।

तरीका

कब और कैसे देखें?

ग्रह परेड सूर्यास्त के बाद पश्चिमी दिशा दिखेगी। शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस को नंगी आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन बुध, शनि और नेपच्यून को देखने के लिए टेलीस्कोप या दूरबीन की जरूरत होगी। शहरों की रोशनी से दूर किसी अंधेरे स्थान पर जाने से ग्रहों को साफ देखा जा सकता है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में मौसम साफ रहने पर इसे देखा जा सकेगा।

नजारा

यह नजारा क्यों खास है?

ग्रह परेड कई सालों में होने वाली दुर्लभ खगोलीय घटना है। यह नजारा वैज्ञानिकों और खगोल प्रेमियों के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि इसमें एक साथ 7 ग्रह नजर आते हैं। इसे देखने के लिए कोई विशेष उपकरण जरूरी नहीं, बस सही समय और सही दिशा में देखना होगा। अगर आज यह नजारा नहीं देखा तो 2040 तक इंतजार करना होगा। इसलिए, यह उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है, जो अंतरिक्ष और ग्रहों में रुचि रखते हैं।