NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / भारत में जल्द लॉन्च होगी वनप्लस नॉर्ड वॉच, कंपनी ने किया खुलासा
    भारत में जल्द लॉन्च होगी वनप्लस नॉर्ड वॉच, कंपनी ने किया खुलासा
    टेक्नोलॉजी

    भारत में जल्द लॉन्च होगी वनप्लस नॉर्ड वॉच, कंपनी ने किया खुलासा

    लेखन रोहित राजपूत
    September 20, 2022 | 01:26 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत में जल्द लॉन्च होगी वनप्लस नॉर्ड वॉच, कंपनी ने किया खुलासा
    नॉर्ड लाइनअप की पहली स्मार्टवॉच भारत में जल्द लॉन्च होगी। (तस्वीरः ट्विटर/@OnePlus_IN)

    वनप्लस कंपनी भारत में जल्द ही वनप्लस नॉर्ड वॉच को लॉन्च कर सकती है। वॉच को आधिकारिक तौर पर एक पोस्टर के माध्यम से टीज किया गया है, जिसमें इसके डिजाइन का खुलासा किया गया है। कंपनी ने अभी तक वॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन से संबंधित जानकारी नहीं दी है। भारत में इस वॉच की कीमत लगभग 5,000 रुपये तक होने की उम्मीद है। यह दो रंगों में आ सकती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    पिछले कुछ समय से वनप्लस कंपनी नॉर्ड लाइन-अप के तहत स्मार्टफोन और ईयरफोन पेश कर रही है। अब ब्रांड ने औपचारिक रूप से नॉर्ड वॉच के लॉन्च की घोषणा की है, जो नॉर्ड ब्रांडिंग के तहत पहली स्मार्टवॉच होगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नॉइस, फायर बोल्ट और बोट जैसे घरेलू ब्रांड्स की तरह इस वियरेबल को भी किफायती कीमत पर लॉन्च करेगी। इस वॉच का मुकाबला नॉइस, फायर बोल्ट और बोट की वॉच से होगा।

    टीजर में लॉन्च डेट नहीं है कन्फर्म

    जारी टीजर के मुताबिक, नॉर्ड वॉच का डिजाइन स्टैंडर्ड होगा। इसमें चौकोर डिस्प्ले, घुमावदार किनारे और एक पुश बटन होगा, जो ऊपर उठा हुआ दिखेगा। इसका पट्टा साधारण सिलिकॉन जैसा प्रतीत होता है। आने वाले दिनों में वॉच के स्पेसिफिकेशन संबंधित जानकारी का खुलासा हो सकता है।। संभवत: इस वॉच को महीने के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

    वॉच में हो सकते हैं चौकोर और गोल डायल

    वनप्लस नॉर्ड वॉच को चौकोर और गोल डायल वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। गोल डायल वेरिएंट 240x240 पिक्सल और 390x390 पिक्सल के रेजोल्यूनश वाली डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें मिनट और घंटों के लिए डेश लाइन के साथ प्रोटेक्टिव ऐज मिल सकता है। चौकोर मॉडल 240x280 पिक्सल और 368x448 पिक्सल रेजोल्यूशन वेरिएंट में भी आ सकता है। यह दो पुश बटन को स्पोर्ट कर सकता है।

    वनप्लस नॉर्ड वॉच की कीमत और उपलब्धता

    भारत में नॉर्ड वॉच की कीमत और उपलब्धता का खुलासा इसके लॉन्च के समय किया जाएगा। हालांकि, वॉच की कीमत लगभग 5,000 रुपये हो सकती है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    स्मार्टवॉच
    वियरेबल्स
    वनप्लस

    स्मार्टवॉच

    गूगल पिक्सल वॉच की कीमत आई सामने, जल्द होगी लॉन्च सैमसंग
    #NewsBytesExclusive: भारत में बढ़ी वियरेबल्स की मांग, स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग का फायदा मिलेगा- गिजमोर फाउंडर संजय कलिरोना मेक इन इंडिया
    सैमसंग लाई नए वियरेबल्स, गैलेक्सी वॉच 5 सीरीज और गैलेक्सी बड्स 2 प्रो लॉन्च सैमसंग
    भारत में 2,000 रुपये से कम कीमत वाली पांच बेस्ट स्मार्टवॉच लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

    वियरेबल्स

    ऐपल की आईफोन 14 सीरीज और स्मार्टवॉच 8 की बिक्री भारत में शुरू आईफोन
    ऐपल वॉच यूजर्स को चेतावनी दे रही है सरकार, वियरेबल में हाई-रिस्क वाली सुरक्षा खामी स्मार्टवॉच
    सेहत का ख्याल रखेगी 'अल्ट्राह्यूमन' रिंग, स्मार्ट अंगूठी में मिलेगी पांच दिन की बैटरी लाइफ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
    ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ शाओमी MI बैंड 7 प्रो स्मार्टबैंड लॉन्च, जानें कीमत शाओमी

    वनप्लस

    वनप्लस 11 प्रो का डिजाइन लीक, जानें कैसा होगा फोन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    भारत में स्मार्टफोन्स खरीदने वाले घटे, शाओमी अब भी टॉप पोजीशन पर बरकरार- रिपोर्ट सैमसंग
    भारत में वनप्लस नॉर्ड 3 फोन के साथ कई डिवाइस लॉन्च करेगी कंपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    स्नेपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस वनप्लस ऐस प्रो लॉन्च, जानें फोन की कीमत लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    अगली खबर

    टेक्नोलॉजी की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Science Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023