LOADING...
नासा ने आर्टेमिस II मिशन से अंतरिक्ष में ली गई धरती की पहली तस्वीर की शेयर
अंतरिक्ष से धरती की पहली तस्वीरें सामने आईं (तस्वीर: नासा)

नासा ने आर्टेमिस II मिशन से अंतरिक्ष में ली गई धरती की पहली तस्वीर की शेयर

Apr 04, 2026
11:18 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आर्टेमिस II मिशन के ओरियन अंतरिक्ष यान के अंदर से ली गई पहली तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में चार अंतरिक्ष यात्री चांद की यात्रा के दौरान पृथ्वी का सुंदर नजारा दिखा रहे हैं। मिशन कमांडर रीड वाइसमैन ने कैप्सूल की खिड़की से तस्वीर ली, जिसमें बादलों से ढकी पृथ्वी साफ नजर आ रही है और अंतरिक्ष से यह दृश्य काफी अलग और आकर्षक दिखाई देता है।

मिशन

धरती से दूर बढ़ता मिशन

एक अन्य तस्वीर में पूरी पृथ्वी समुद्रों के साथ दिखाई दे रही है, जिसमें हरे रंग का ऑरोरा भी नजर आया है। रिपोर्ट के अनुसार, क्रू धरती से करीब 1 लाख मील दूर पहुंच चुका है और तेजी से चांद की ओर बढ़ रहा है। अभी उन्हें लगभग 1.6 लाख मील और सफर तय करना है। इस दौरान अंतरिक्ष यात्री लगातार तस्वीरें और डाटा इकट्ठा कर रहे हैं, जिससे वैज्ञानिकों को नई जानकारी मिल रही है।

सफर

चांद के पास से गुजरेगा अंतरिक्ष यान

इस मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जो चांद का चक्कर लगाकर पृथ्वी पर वापस लौटेंगे। मिशन 10 दिन का है और अभी इसका तीसरा दिन चल रहा है। छठे दिन स्पेसक्राफ्ट चांद के करीब पहुंचेगा और उसकी सतह से करीब 4,000 से 6,000 मील की दूरी से गुजरेगा। इसके बाद यह बिना लैंडिंग किए पृथ्वी की ओर लौटेगा और मिशन का मुख्य उद्देश्य पूरा करेगा।

Advertisement

अनुभव

अंतरिक्ष यात्रियों ने साझा किया खास अनुभव

अंतरिक्ष यात्रियों के लिए यह मिशन सिर्फ तकनीकी नहीं, बल्कि भावनात्मक भी है। मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीना कोच ने कहा कि अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखना बेहद शानदार अनुभव है। वहीं विक्टर ग्लोवर ने बताया कि अंतरिक्ष से पूरी पृथ्वी एक जैसी दिखती है और यह इंसानियत की एकता को दर्शाती है। यह मिशन लोगों को जोड़ने और अंतरिक्ष के प्रति नई सोच देने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें तस्वीरें

Advertisement