Page Loader
गगनचुंबी इमारत के आकार का एस्ट्रोयड आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा
एस्ट्रोयड 2010 XC15 आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गगनचुंबी इमारत के आकार का एस्ट्रोयड आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा

Dec 27, 2022
01:35 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस ने पृथ्वी के तरफ आने वाले एस्ट्रोयड 2010 XC15 को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। नासा आकाशगंगा में मौजूद बहुत से एस्ट्रोयड्स पर अपने पैन-स्टारआरएस टेलीस्कोप जैसे विभिन्न टेलीस्कोप द्वारा नजर रखता है। यदि कोई भी खगोलीय पिंड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तो नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट्स (NEO) रेड अलर्ट जारी करता है। बता दें, एस्ट्रोयड 2010 XC15 से नुकसान की संभावना काफी कम है।

जानकारी

गगनचुंबी इमारत के आकार का है एस्ट्रोयड

नासा के मुताबिक एस्ट्रोयड 2010 XC15 लगभग 36,358 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की ओर आ रहा है। यह आज (27 दिसंबर) 7,72,318 किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल की गति से चलने वाले इस एस्ट्रोयड का आकार भी एक गगनचुंबी इमारत के समान 570 फुट है। The-sky.org के अनुसार, एस्ट्रोयड 2010 XC15 अपोलो समूह से संबंधित है। इसे एक दशक से भी पहले 5 दिसंबर, 2010 को खोजा गया था।