Page Loader
अपोलो समूह का एस्ट्रोयड तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, जानिए रफ्तार और आकार
एस्ट्रोयड 2023 CG1 का आकार लगभग 99 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अपोलो समूह का एस्ट्रोयड तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, जानिए रफ्तार और आकार

Feb 25, 2023
12:34 pm

क्या है खबर?

नासा ने एस्ट्रोयड 2023 CG1 को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह एस्ट्रोयड फिलहाल लगभग 23,328 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज (25 फरवरी) को लगभग 58 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, यह एस्ट्रोयड आकार में किसी बड़े विमान के समान लगभग 99 फीट चौड़ा है। इस एस्ट्रोयड को वैज्ञानिकों ने इसी साल खोजा है। यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है।

अन्य

एक और एस्ट्रोयड आज पृथ्वी के करीब आ रहा

अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार एस्ट्रोयड 2023 CG1 के अलावा एस्ट्रोयड 2023 DK नामक एक एस्ट्रोयड भी तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। एस्ट्रोयड 2023 DK आकार में लगभग 28 फीट चौड़ा है। यह तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज यह लगभग 25 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा एस्ट्रोयड्स को ट्रैक करने के लिए अपनी दूरबीनों और NEOWISE जैसी वेधशालाओं का उपयोग करता है।