Page Loader
पृथ्वी की तरफ 72,312 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा 350 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड 
एस्ट्रोयड 2023 GM का आकार 350 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

पृथ्वी की तरफ 72,312 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा 350 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड 

Apr 17, 2023
10:24 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गगनचुंबी इमारत के आकार के एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। एस्ट्रोयड 2023 GM नामक यह एस्ट्रोयड 72,312 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है और आज 32 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार 350 फीट चौड़ा है और इसे इसी साल खोजा गया है।

नजर

नासा ऐसे रखती है एस्ट्रोयड पर नजर 

पृथ्वी और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से नासा एस्ट्रोयड पर नजर रखती है। अपने ग्राउंड आधारित राडार का उपयोग करके नासा एस्ट्रोयड के रास्ते और विशेषताओं के बारे में सटीक डाटा एकत्र करती है और संभावित खतरे को देखते हुए समय-समय पर अलर्ट जारी करती है। इसके अतिरिक्त अंतरिक्ष एजेंसी एस्ट्रोयड जैसे अन्य पृथ्वी के नजदीक आने वाली चीजों के जोखिम की गणना करने के लिए सेंटरी-II नामक एल्गोरिद्म का उपयोग करती है।