Page Loader
नासा ने जारी की चेतावनी, पृथ्वी की ओर बढ़ रहा 110 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2023 FT1 का आकार 110 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

नासा ने जारी की चेतावनी, पृथ्वी की ओर बढ़ रहा 110 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Apr 10, 2023
09:42 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 FT1 नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच जाएगा। यह एस्ट्रोयड 23,790 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा करते हुए पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 FT1 का आकार किसी विमान के समान लगभग 110 फीट चौड़ा है और आज 74 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा।

अध्ययन

वैज्ञानिक क्यों करते हैं एस्ट्रोयड का अध्ययन?

नासा का प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस इन सभी टेलीस्कोपों की मदद से सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड पर नजर रखता है। इनका अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिक नासा के पैन-स्टार्स और कैटालिना स्काई सर्वे समेत कई अन्य अंतरिक्ष और भू-आधारित टेलीस्कोप का उपयोग करते हैं। प्रारंभिक सौरमंडल और ग्रहों के बनने के समय मौजूदा स्थितियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक एस्ट्रोयड्स का अध्ययन करते हैं।