Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब पहुंच सकता है 301 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2023 FY13 का आकार 301 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब पहुंच सकता है 301 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Apr 07, 2023
11:22 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 FY13 नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आकार में किसी इमारत के समान है। यह एस्ट्रोयड लगभग 42,923 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज (7 अप्रैल) यह 70 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 FY13 को इसी साल खोजा गया है और इसका आकार लगभग 301 फीट चौड़ा है।

नजर

नासा ऐसे रखती है एस्ट्रोयड पर नजर 

पृथ्वी और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से नासा एस्ट्रोयड पर नजर रखती है। अंतरिक्ष एजेंसी एस्ट्रोयड जैसे अन्य पृथ्वी के नजदीक आने वाली चीजों के जोखिम की गणना करने के लिए सेंटरी-II नामक एल्गोरिद्म का उपयोग करती है। इसके अतिरिक्त अपने ग्राउंड-आधारित रडार का उपयोग करके नासा एस्ट्रोयड के पथ और विशेषताओं के बारे में सटीक डाटा एकत्र करती है और संभावित खतरे को देखते हुए समय-समय पर अलर्ट जारी करती है।