Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2023 QD2 
एस्ट्रोयड 2023 QD2 का आकार लगभग 46 फीट चौड़ा है (तस्वीर: पिक्साबे)

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2023 QD2 

Aug 28, 2023
09:52 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 QD2 नामक एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेब्रोटरी (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 QD2 वर्तमान में लगभग 22,584 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और 29 अगस्त को लगभग 12 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके पृथ्वी के काफी करीब पहुंचने की संभावना है।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 QD2 का आकार 

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 QD2 एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है और इसका आकार किसी बस के समान लगभग 46 फीट चौड़ा है। बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।

अन्य एस्ट्रोयड

एक अन्य एस्ट्रोयड भी बढ़ रहा पृथ्वी के करीब

2023 QD2 के अतिरिक्त 2023 QK5 नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी तेजी से पृथ्वी की तरह बढ़ रहा है। यह लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर कल पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। इसका आकार किसी बस के समान लगभग 37 फीट चौड़ा है। बता दें कि एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।