Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा अपोलो ग्रुप का एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2020 UQ3 एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है (तस्वीर: नासा)

नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा अपोलो ग्रुप का एस्ट्रोयड

Jul 18, 2023
11:29 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट से रास्ता भटककर पृथ्वी की तरफ आ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2020 UQ3 नामक यह एस्ट्रोयड आज 12 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेगा। वर्तमान में यह लगभग 33,387 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है।

आकार

एस्ट्रोयड 2020 UQ3 का आकार

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2020 UQ3 का आकार किसी बहुमंजिला इमारत के समान लगभग 190 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। बता दें, पृथ्वी के करीब आने वाले एस्ट्रोयड्स पर नासा अंतरिक्ष और पृथ्वी पर मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से नजर रखती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब खतरे को देखते हुए एजेंसी अलर्ट जारी करती है।