
नासा ने इन चंद्रमाओं में महासागर के छिपे होने की जताई संभावना
क्या है खबर?
नासा के अनुसार, यूरेनस के एक या अधिक चंद्रमाओं की बर्फीली सतहों के नीचे महासागर छिपे हो सकते हैं।
शोधकर्ताओं ने नासा के वायेजर 2 अंतरिक्ष यान द्वारा लिए गए लगभग 40 वर्षीय ऊर्जावान कण और चुंबकीय क्षेत्र के डाटा का एक बार फिर विश्लेषण किया है।
इस विश्लेषण में पाया गया कि यूरेनस के 27 चंद्रमाओं में से एक या दो (एरियल और मिरांडा) अज्ञात और रहस्यमय तंत्र के माध्यम से अंतरिक्ष पर्यावरण में प्लाज्मा जोड़ रहे हैं।
रिसर्च
16 मार्च को पेश की गई रिसर्च
वैज्ञानिकों को पहले से संदेह था कि यूरेनस के एरियल और मिरांडा सहित 5 सबसे बड़े चंद्रमाओं पर महासागर हो सकते हैं। वायेजर 2 की छवियों के आधार पर भूगर्भीय जीवन के भौतिक संकेत दिखा रहे हैं।
यदि इन चंद्रमाओं पर एक महासागर मौजूद है, तो वे बृहस्पति के यूरोपा और शनि के एन्सेलेडस जैसे अन्य चंद्रमाओं के साथ उपसतह-महासागर क्लब में शामिल हो जाएंगे।
रिसर्च 16 मार्च को वार्षिक चंद्र और ग्रह विज्ञान सम्मेलन में पेश की गई थी।