LOADING...
नासा के यूरोपा क्लिपर ने अंतरिक्ष में सितारों की ली तस्वीर, चमकीले सितारे हुए कैद 
नासा के यूरोपा क्लिपर ने अंतरिक्ष में सितारों की ली तस्वीर

नासा के यूरोपा क्लिपर ने अंतरिक्ष में सितारों की ली तस्वीर, चमकीले सितारे हुए कैद 

Feb 05, 2025
04:19 pm

क्या है खबर?

नासा के यूरोपा क्लिपर मिशन ने अंतरिक्ष में सितारों की नई तस्वीरें ली हैं। यह मिशन अक्टूबर, 2024 में स्पेस-X फाल्कन हेवी रॉकेट से लॉन्च किया गया था। 4 दिसंबर को खींची गई इन तस्वीरों में 150-300 प्रकाश वर्ष दूर के सितारे दिखे। इसमें कॉर्वस नक्षत्र के 4 चमकीले सितारे भी कैद हुए। स्टार-ट्रैकिंग कैमरे अंतरिक्ष यान की दिशा तय करने में मदद करते हैं, जिससे यह सही तरीके से पृथ्वी से संपर्क कर सके और अपना मार्ग बनाए रखे।

यात्रा

बृहस्पति की ओर बढ़ रहा यूरोपा क्लिपर

यूरोपा क्लिपर बृहस्पति के बर्फीले चंद्रमा यूरोपा का अध्ययन करने के लिए भेजा गया है। यह अब तक 8.5 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। मिशन को 2030 में बृहस्पति की कक्षा में पहुंचना है। वहां से यह यूरोपा के 49 फ्लाईबाई करेगा और उसकी सतह की तस्वीरें लेगा। वैज्ञानिक इस डाटा का उपयोग यह समझने के लिए करेंगे कि वहां की बर्फीली सतह के नीचे पानी मौजूद है या नहीं।

उपकरण

मिशन के वैज्ञानिक उपकरण और लक्ष्य

यूरोपा क्लिपर पर 9 वैज्ञानिक उपकरण लगे हैं, जो यूरोपा की सतह की बनावट को मैप करेंगे। यह उपकरण बर्फ की मोटाई, दरारों और घाटियों की संरचना का अध्ययन करेंगे। इसके अलावा, मिशन का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि यूरोपा के बर्फीले खोल के नीचे पानी का महासागर कैसा है और क्या वहां जीवन की संभावना हो सकती है। यह मिशन हमें बृहस्पति और उसके चंद्रमाओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट