Page Loader
स्पेस-X क्रू ड्रैगन कैप्सूल के जरिए आज पृथ्वी पर लौटेंगे नासा के क्रू-6 मिशन के यात्री
यात्री शाम 05:00 बजे तक यात्री पृथ्वी पर वापस आ जाएंगे (तस्वीर: नासा)

स्पेस-X क्रू ड्रैगन कैप्सूल के जरिए आज पृथ्वी पर लौटेंगे नासा के क्रू-6 मिशन के यात्री

Sep 03, 2023
04:41 pm

क्या है खबर?

स्पेस-X का क्रू ड्रैगन कैप्सूल नासा के क्रू-6 मिशन को पूरा करने के लिए अंतरिक्ष में गए यात्रियों को लेकर आज (3 सितंबर) पृथ्वी पर वापस आ जाएगा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के बीच एंडेवर नामक स्पेस-X के क्रू ड्रैगन कैप्सूल की हैच को दोपहर 02:50 बजे बंद कर दिया गया है। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो शाम 05:00 बजे तक यात्री पृथ्वी पर वापस आ जाएंगे। ये इस साल मार्च से ISS में रह रहे थे।

मिशन

नासा ने बीते हफ्ते लॉन्च किया था क्रू-7 मिशन

अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने क्रू-7 मिशन को बीते हफ्ते शनिवार (26 अगस्त) को लॉन्च किया था। इस मिशन के तहत फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेस-X फॉल्कन-9 रॉकेट की मदद से 4 यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा गया था। क्रू-7 मिशन के तहत 4 अलग-अलग देशों के यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा गया था। यह अमेरिका का ऐसा पहला लॉन्च था, जिसमें कैप्सूल की हर सीट पर अलग-अलग देश के अंतरिक्ष यात्री बैठे थे।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

ISS में अंतरिक्ष यात्रियों को अधिकतम 6 महीने के लिए भेजा जाता है। इस दौरान यात्री ISS के उपकरणों की जांच रखरखाव, मरम्मत करते हैं या टूटे हुए उपकरणों को बदलते हैं। क्रू-7 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों को क्रू-6 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों से ISS का संचालन पूरी तरह अपने हाथों में लेने में लगभग 5 दिन का समय लगा है। इन्हें स्पेस-X के फॉल्कन-9 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया था।