Page Loader
चंद्रमा को मिल सकता है अपना टाइम जोन, यूरोपीय स्पेस एजेंसी कर रही प्रयास
अंतरिक्ष स्टेशन का अपना कोई टाइम जोन नहीं है

चंद्रमा को मिल सकता है अपना टाइम जोन, यूरोपीय स्पेस एजेंसी कर रही प्रयास

Mar 01, 2023
09:30 pm

क्या है खबर?

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी चंद्रमा को अपना टाइम जोन देना चाहती है। एजेंसी ने कहा कि दुनियाभर के अंतरिक्ष संगठन इस बात पर विचार कर रहे हैं कि चंद्रमा पर समय कैसे रखा जाए। अंतरिक्ष एजेंसी के नेविगेशन सिस्टम इंजीनियर पिएत्रो गियोर्डानो ने कहा कि यह विचार पिछले साल के अंत में नीदरलैंड में एक बैठक के दौरान आया था। गियोर्डानो ने बयान में कहा, "इसे हासिल करने की दिशा में अब एक संयुक्त अंतरराष्ट्रीय प्रयास शुरू किया जा रहा है।"

टाइम जोन

अंतरिक्ष स्टेशन का नहीं है अपना कोई टाइम जोन

अंतरिक्ष स्टेशन का अपना कोई टाइम जोन नहीं है, यह कोऑर्डिनेटेड यूनिवर्सल टाइम (CUT) और यूनिवर्सल टाइम कोऑर्डिनेटेड (UTC) पर चलता है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, चंद्रमा पर समय की जांच करने वाली अंतरराष्ट्रीय टीम इस बात पर बहस कर रही है कि क्या एक संगठन को चंद्रमा पर समय निर्धारित करना चाहिए। इसके अतिरिक्त कुछ तकनीकी मुद्दे भी हैं, क्योंकि अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि पृथ्वी की तुलना में चंद्रमा पर घड़ियां तेजी से चलती हैं।