Page Loader
पृथ्वी से टकरा सकता है आज M-श्रेणी का सोलर फ्लेयर, जानिए उसका प्रभाव
सोलर फ्लेयर 4 श्रेणियों में विभाजित किया गया है (तस्वीर: नासा)

पृथ्वी से टकरा सकता है आज M-श्रेणी का सोलर फ्लेयर, जानिए उसका प्रभाव

Apr 16, 2023
01:20 pm

क्या है खबर?

पृथ्वी से आज एक शक्तिशाली सोलर फ्लेयर के टकराने की आशंका जताई जा रही है। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के अनुसार, सनस्पॉट AR3280 नामक सनस्पॉट में हलचल देखने को मिल रही है, जिसके कारण आज एक सोलर फ्लेयर पृथ्वी से टकरा सकता है और यह M-श्रेणी का सोलर फ्लेयर होगा। इस सोलर फ्लेयर के कारण पृथ्वी पर एक तीव्र सौर तूफान आ सकता है, जिससे संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।

प्रभाव

सोलर फ्लेयर का प्रभाव

सोलर फ्लेयर को वैज्ञानिकों ने चार (B, C, M और X) श्रेणी में विभाजित किया है। X-श्रेणी का सोलर फ्लेयर B-श्रेणी के सोलर फ्लेयर की तुलना में 10 गुना अधिक शक्तिशाली होता है। AR3280 सनस्पॉट के कारण आज पृथ्वी पर 40 प्रतिशत M-श्रेणी सोलर फ्लेयर के आने की संभावना है। नासा के अनुसार, इस शक्तिशाली सोलर फ्लेयर के कारण दुनिया के कुछ हिस्सों में लोगों को रेडियो ब्लैकआउट का सामना करना पड़ सकता है।