Page Loader
भारत बना सबसे बड़ा गेमिंग बाजार, 9.5 अरब से ज्यादा गेमिंग ऐप हुईं डाउनलोड
भारत बना सबसे बड़ा गेमिंग बाजार (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

भारत बना सबसे बड़ा गेमिंग बाजार, 9.5 अरब से ज्यादा गेमिंग ऐप हुईं डाउनलोड

Mar 24, 2024
04:05 pm

क्या है खबर?

भारत का गेमिंग बाजार बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है और आज यह सबसे बड़ा गेमिंग बाजार बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2023 में 56.8 करोड़ गेमर्स के यूजर बेस और 9.5 अरब से ज्यादा गेमिंग ऐप डाउनलोड हुईं। भारत दुनिया के कुल मोबाइल गेम डाउनलोड में लगभग 20 प्रतिशत का योगदान देता है, जो 2 देशों (अमेरिका और ब्राजील) के संयुक्त डाउनलोड योग से भी ज्यादा है।

योगदान

मोबाइल गेमिंग का सबसे अधिक योगदान 

भारत का गेमिंग बाजार मोबाइल फोन के कारण 14 प्रतिशत CAGR की दर से तेजी से बढ़ रहा है। भारत में गेमिंग बाजार में मोबाइल का योगदान 90 प्रतिशत है, जबकि अमेरिका और चीन में यह क्रमशः 37 और 62 प्रतिशत है। भारत में इंटरनेट यूजर्स आज के समय में ग्रामीण क्षेत्र से काफी ज्यादा जुड़ रहे हैं और ये कोई कंटेंट अपनी स्थानीय भाषा में ज्यादा पसंद करते हैं।

संख्या

महिला गेमर्स की संख्या बढ़ी 

भारत में गेम खेलने वाले कुल यूजर्स में से लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं हैं। आज से 3 साल पहले भारत में 5 में से केवल 1 गेमर ही महिला थी। भारत में लगभग 20 प्रतिशत गेमर भुगतान करने वाले यूजर्स हैं, जिनमें पे टू प्ले, कैजुअल और कोर गेम भुगतान करने वाले यूजर बेस के बीच सबसे लोकप्रिय हैं। भविष्य में इन-ऐप खरीदारी लगभग 35 प्रतिशत की उच्चतम दर से बढ़ने का अनुमान है।