Page Loader
गूगल अपने कर्मचारियों को नहीं देगी मुफ्त स्नैक्स और अन्य सेवाएं, खर्च में कटौती है लक्ष्य
खर्च को कम करने के लिए गूगल अपनी भर्ती प्रक्रिया को भी धीमा कर देगी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल अपने कर्मचारियों को नहीं देगी मुफ्त स्नैक्स और अन्य सेवाएं, खर्च में कटौती है लक्ष्य

Apr 01, 2023
12:35 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने कुछ फालतू खर्चों में कटौती करने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खर्च कम करने के लिए गूगल अपने कंपनी-व्यापी कई भत्तों को कम या समाप्त कर देगी। इस भत्ते में माइक्रो किचन शामिल हैं, जो कर्मचारियों को मुफ्त स्नैक्स, कपड़े धोने की सेवाएं, मालिश और लंच प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त खर्च को कम करने के लिए गूगल अपनी भर्ती प्रक्रिया को भी धीमा कर देगी।

छंटनी

कर्मचारियों की छंटनी भी कर चुकी है गूगल

कंपनी-व्यापी भत्तों को कम या समाप्त करने के फैसले से पहले गूगल के CEO सुंदर पिचई ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि कंपनी कर्मचारियों की संख्या में लगभग 6 प्रतिशत की कटौती करेगी। यह छंटनी प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। इससे वैश्विक स्तर पर लगभग 12,000 कर्मचारियों के प्रभावित होने की संभावना है। गूगल ने इस साल भारत से अलग-अलग विभागों से लगभग 453 कर्मचारियों को बाहर कर दिया है।