Page Loader
गूगल इंडिया ने की 453 कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट
गूगल इंडिया ने अलग-अलग विभागों से 453 कर्मचारियों की छंटनी की है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल इंडिया ने की 453 कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट

Feb 17, 2023
10:41 am

क्या है खबर?

गूगल इंडिया ने कथित तौर पर अलग-अलग विभागों से लगभग 453 कर्मचारियों की छंटनी की है। बिजनेस लाइन के अनुसार, गूगल इंडिया के कंट्री हेड और वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता ने मेल भेजकर कर्मचारियों को उनकी बर्खास्तगी की सूचना दी। छंटनी से प्रभावित गूगल इंडिया के कुछ कर्मचारियों ने भी लिंक्डइन पर पोस्ट शेयर कर खबर की पुष्टि की है। बता दें, गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने हाल ही में 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की थी।

वैकेंसी

गूगल ने भारत में निकाली वैकेंसी

गूगल एक और बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, वहीं दूसरी ओर कई जॉब वैकेंसी भी निकाल रही है। गूगल इंडिया ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर हाल ही में मैनेजर, स्टार्टअप सक्सेस टीम, गूगल क्लाउड, वेंडर सॉल्यूशंस कंसल्टेंट, एम्प्लॉई रिलेशंस पार्टनर, स्टार्टअप सक्सेस मैनेजर और कई अन्य पदों के लिए वैकेंसी पोस्ट की है। गूगल द्वारा निकाली गई वैकेंसी कंपनी के गुरुग्राम, हैदराबाद और बेंगलुरु समेत सभी कार्यालयों के लिए है।