LOADING...
गूगल ने लॉन्च से कुछ हफ्ते पहले पिक्सल 10 का टीजर किया जारी, ऐसा होगा डिजाइन
गूगल ने पिक्सल 10 का टीजर वीडियो किया जारी (तस्वीर: गूगल)

गूगल ने लॉन्च से कुछ हफ्ते पहले पिक्सल 10 का टीजर किया जारी, ऐसा होगा डिजाइन

Jul 22, 2025
08:43 am

क्या है खबर?

गूगल ने अपने आगामी पिक्सल 10 स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च से पहले ही पेश कर दिया है। गूगल स्टोर के होम पेज पर एक छोटा वीडियो दिखाई दे रहा है, जिसमें पिक्सल 10 का डिजाइन और लुक सामने आया है। वीडियो में 20 अगस्त को पेश होने वाले पिक्सल 10 का संकेत मिलता है। यह फोन काफी हद तक पिक्सल 9 जैसा है, लेकिन कुछ अलग फीचर्स भी इसमें देखे गए हैं।

 डिजाइन 

नए डिजाइन और संभावित कैमरा बदलाव 

पिक्सल 10 में ग्रे-ब्लू रंग का नया फिनिश, बैक डिजाइन में बदलाव और एक अतिरिक्त कैमरा दिख रहा है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पिक्सल 10 प्रो मॉडल हो सकता है। पिक्सल 9 में टेलीफोटो लेंस सिर्फ प्रो वर्जन में था, लेकिन लीक के अनुसार पिक्सल 10 के बेस मॉडल में भी यह फीचर शामिल हो सकता है। इसका बैक पैनल अब थोड़ा उभरा हुआ दिखाई देता है, जो इसे पहले से अलग बनाता है।

अन्य

मिल सकता है खास चिप

गूगल अब अपने स्मार्टफोनों के लॉन्च से पहले सीमित जानकारियां साझा करती है। कंपनी पहले ही पिक्सल 7 और पिक्सल 9 लाइनअप के टीजर समय से पहले दिखा चुकी है। इस बार भी वीडियो में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, जिससे लगता है कि गूगल डिजाइन से अधिक तकनीकी सुधारों पर ध्यान दे रही है। कहा जा रहा है कि इस बार नया टेंसर चिप भी फोन का मुख्य आकर्षण हो सकता है।