Page Loader
गूगल मैप के कुछ खास फीचर्स भारत में नहीं हैं उपलब्ध
गूगल मैप के कई फीचर्स भारत में उपलब्ध नहीं हैं (तस्वीर: गूगल)

गूगल मैप के कुछ खास फीचर्स भारत में नहीं हैं उपलब्ध

Feb 13, 2023
05:49 pm

क्या है खबर?

गूगल मैप का उपयोगभारत समेत कई देशों में किया जाता है। हालांकि, इसके कई फीचर्स वर्तमान में भारत में उपलब्ध नहीं हैं। भारत में गूगल का लाइव व्यू फीचर नहीं उपलब्ध है। इस फीचर की मदद से यूजर्स मैप में दिख रहे एरो को फॉलो करके आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। इसे अलावा इंडोर लाइव व्यू फीचर भी भारत में नहीं है। यह फीचर यूजर्स को अंदर की जगहों को खोजने में मदद करती है।

इमर्सिव व्यू फीचर

इमर्सिव व्यू और इको फ्रेंडली रूट फीचर

इमर्सिव व्यू फीचर भारत में नहीं उपलब्ध है। इसे पिछले साल मौसम और ट्रैफिक जैसी जानकारी के साथ-साथ किसी क्षेत्र के बहु-आयामी दृश्यों की तत्काल जांच करने के लिए पेश किया गया था। गूगल मैप का इको फ्रेंडली रूट फीचर भी वर्तमान में भारत में नहीं उपलब्ध है। यह फीचर यूजर्स को ऐसे रास्ते के बारे में बताता है, जिससे वह पर्यावरण के अनुकूल तरीके से जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

अन्य फीचर

भारत मेंउपलब्ध नहींं हैं ये अन्य फीचर

गूगल ने इको फ्रेंडली नेविगेशन के एक हिस्से के रूप में लाइट नेविगेशन नामक फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से साइकिल चालकों के लिए हर मोड़ पर नेविगेशन में प्रवेश किए बिना घूमना आसान हो जाता है। नेबरहुड वाइब चेक फीचर की मदद से यूजर्स किसी शहर के लोकप्रिय स्थानों को आसानी से देख सकते हैं। यह फीचर भी भारत में रोल आउट होना बाकी है।