गूगल का वार्षिक कार्यक्रम 10 मई से होगा शुरू, हो सकती है कई बड़ी घोषणाएं
क्या है खबर?
गूगल ने घोषणा की है कि उसका वार्षिक I/O कार्यक्रम 10 मई से शुरू होगा।
कंपनी ने कहा है कि इस कार्यक्रम में सीधे तौर पर केवल कुछ लोग ही जुड़ सकते हैं, लेकिन इसका ऑनलाइन प्रसारण सभी के लिए उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आप आज से ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कार्यक्रम शोरलाइन एम्फीथिएटर में होगा, जो कैलिफोर्निया में माउंटेन व्यू में स्थित गूगल के मुख्यालय के ठीक सामने है।
घोषणाएं
कार्यक्रम में हो सकती हैं ये घोषणाएं
आगामी कार्यक्रम में गूगल पिक्सल 7a और पिक्सल फोल्ड स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे सकती है। यह भी संभावना है कि इसमें कंपनी के आने वाले टैबलेट्स के बारे में जानकारी मिले।
इस कार्यक्रम में एंड्रॉयड 14 बीटा के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है क्योंकि इसका डेवलपर प्रीव्यू पहले ही आ चुका है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) 2023 में चर्चा का बड़ा बिंदु है और गूगल आधिकारिक तौर पर बार्ड चैटबॉट को लॉन्च कर सकती है।