NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल I/O 2023: खत्म हुआ गूगल के पहले फोल्डेबल फोन का इंतजार, इतनी है कीमत
    अगली खबर
    गूगल I/O 2023: खत्म हुआ गूगल के पहले फोल्डेबल फोन का इंतजार, इतनी है कीमत
    इस बार का गूगल I/O 2023 कांफ्रेंस कई मायनों में खास है (तस्वीर: ट्विटर@Google)

    गूगल I/O 2023: खत्म हुआ गूगल के पहले फोल्डेबल फोन का इंतजार, इतनी है कीमत

    लेखन रजनीश
    May 11, 2023
    12:40 am

    क्या है खबर?

    गूगल का इस साल का I/O 2023 कांफ्रेंस का समापन हो गया है।

    हर वर्ष होने वाले इस डेवलपर कॉन्फ्रेंस में गूगल ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन पिक्सल फोल्ड लॉन्च किया। इसके अलावा गूगल ने अपनी कुछ आगामी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

    इस बार का गूगल I/O 2023 कांफ्रेंस कई मायनों में खास रहा। इस बार गूगल अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ ही अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल से जुड़ी जानकारी शेयर की।

    एंड्रॉयड

    मिल सकती है एंड्रॉयड 14 की पहली झलक

    आज के गूगल कांफ्रेंस में एंड्रॉयड 14 की पहली झलक भी देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है।

    पिक्सल फोल्ड भी इस कांफ्रेंस के प्रति टेक जानकारों के लिए इस बार आकर्षण की बड़ी वजह है।

    गूगल ने अपने पिक्सल फोल्ड का टीजर भी जारी किया है।

    गूगल I/O 2023 की शुरुआत अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई के कीनोट के साथ हुई। गूगल के I/O 2023 इवेंट का आयोजन फिजिकल हो रहा है। यूट्यूब पर इसकी स्ट्रीमिंग हो रही है।

    मैप

    गूगल मैप में मिलेगा इमर्सिव व्यू फीचर

    सुंदर पिचई ने बताया कि गूगल मैप में इमर्सिव व्यू फीचर दिया जाएगा। साल के अंत तक 15 शहरों के लिए ये उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें यूजर्स किसी रास्ते पर जाने से पहले ही उसे देख सकेंगे। यूजर्स जिस एरिया में जाने की तैयारी में वहां के मौसम और एयर क्वालिटी इंडेक्स के बारे में भी पता कर सकेंगे।

    गूगल फोटोज के लिए मैजिक एडिटर फीचर दिए जाने की घोषणा की गई है।

    बार्ड

    बार्ड को 180 देशों में सभी के लिए किया गया पब्लिक

    गूगल बार्ड को आज से 180 देशों के लिए सभी के लिए पब्लिक कर दिया गया है। बार्ड के जरिए अब ईमेल और डॉक्यूमेंट्स ड्राफ्ट करना आसान होगा।

    अब बार्ड के रिस्पॉन्स को जीमेल और गूगल डॉक्स में एक्सपोर्ट करना आसान होगा। रिजनिंग और मैथमेटिकल चीजों में बार्ड ज्यादा कैपेबल होगा। यह 20 से अधिक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को सपोर्ट करता है।

    बार्ड में गूगल लेंस का फीचर दिया जाएगा। इसके जरिए बार्ड तस्वीरों के लिए बेहतरीन कैप्शन देगा।

    वर्कस्पेस

    AI से लैस वर्कस्पेस यूजर के आइडिया के आधार पर तैयार करेगा प्लान

    गूगल वर्कस्पेस को डुएट AI से लैस किया गया है। अब यूजर्स रियल टाइम में AI से कोलैबरेट कर सकते हैं।

    ये नया फीचर यूजर्स के आइडिया को एक्शन में बदलने में मदद कर सकता है। इसमें सिर्फ यूजर को ये बताना है कि वह क्या करना चाहते हैं। इसके बाद गूगल शीट यूजर की सोच के हिसाब से उनके लिए प्लान तैयार कर देगा।

    ये अगले महीने से ट्रस्टेड टेस्टर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

    सर्च

    गूगल सर्च को किया अपडेट

    गूगल सर्च में भी बदलाव किया है। सर्च में बड़े लैंग्वेज मॉडल को जोड़ा गया है।

    गूगल की तरफ से सर्च को लेकर बताए गए अपडेट से ऐसा लगता है कि कंपनी अब सर्च को धीरे-धीरे को उस दिशा में ले जा रही है, जहां यूजर्स को कुछ सर्च करने पर प्रोडक्ट दिखाने की जगह उससे संबंधित कंटेंट ज्यादा दिखाए जाए।

    दरअसल, अभी तक सर्च के मामले में गूगल का ज्यादा जोर प्रोडक्ट दिखाने पर होता था।

    एंड्रॉयड

    एंड्रॉयड इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए पेश किए 50 से अधिक फीचर

    गूगल ने एंड्रॉयड इकोसिस्टम को और बेहतर बनाने और मल्टीटास्किंग के लिए 50 से अधिक नए फीचर पेश किए हैं। गूगल वियर OS 5X पेश किया है। नए वियर OS के तहत अब स्मार्टवॉच पर भी व्हाट्सऐप इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    फाइंड माय डिवाइस नेटवर्क को भी गूगल ने बढ़ाया है। इससे अब हेडफोन सहित अन्य डिवाइस को ट्रैक किया जा सकता है।

    प्राइवेसी के लिए गूगल ने अननोन ट्रैकर अलर्ट फीचर पेश किया है।

    वॉलपेपर

    सिनेमेटिक एंड इमोजी वालपेपर

    गूगल ने वॉलपेपर में भी AI फीचर जोड़ा है। इसे सिनेमेटिक एंड इमोजी वालपेपर बताया गया है। ये फीचर अगले महीने तक लॉन्च किया जाएगा।

    अब यूजर्स अपनी पसंद बोलकर उसी हिसाब का ऑरिजनल वालपेपर बना सकते हैं। उस वॉलपेपर से जुड़े अन्य ऑप्शन भी दिखाए जाएंगे। उनमें से यूजर्स अपनी पसंद का वॉलपेपर सेलेक्ट कर सकेंगे।

    सिनेमेटिक वॉलपेपर्स के जरिए यूजर्स सेलेक्ट की गई फोटो को मोशन होते हुए देख सकेंगे।

    फोन

    गूगल ने दी पिक्सल 7a और टैबलेट की जानकारी 

    गूगल ने पिक्सल 7a स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। ये आज से मिलना भी शुरू हो जाएगा। ये स्मार्टफोन अपग्रेडेड कैमरा के साथ ही गूगल टेंसर G2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है।

    गूगल ने पिक्सल टैबलेट की जानकारी दी गई। ये चार्जिंग स्पीकर डॉक के साथ पेश किया गया है। इसमें हब मोड दिया गया है, जिसके चलते इसे फोटो फ्रेम, स्मार्ट होम कंट्रोल्स की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये अगले महीने लॉन्च होगा।

    फोल्डेबल

    इतनी है पिक्सल फोल्ड की कीमत

    गूगल ने पिक्सल फोल्ड भी पेश कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह बाजार में उपलब्ध सबसे पतला फोल्डेबल फोन है। इसमें 7.58 इंच का AMOLED इनर डिस्प्ले, 5.78 इंच की कवर स्क्रीन दी गई है।

    गूगल फोल्ड कंपनी के ही टेंसर चिपसेट से लैस है। कंपनी इसे अल्ट्रा प्रीमियम फोल्ड कह रही है।

    इसमें टेबल टॉप मोड दिया गया है और इसकी कीमत लगभग 1,47,000 रुपये है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    सुंदर पिचई

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    गूगल

    गूगल CEO सुंदर पिचई ने बिना गाइडलाइन AI के विकास को बताया खतरा  सुंदर पिचई
    गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो के केस रेंडर हुए लीक, जानिए कैसा होगा डिजाइन स्मार्टफोन
    नया सर्च इंजन लाने की तैयारी में गूगल, मौजूदा सर्च को भी करेगी AI से लैस गूगल सर्च
    ट्रांसफॉर्मर आर्किटेक्चर बनाने वाले गूगल के पूर्व कर्मचारी अब क्या कर रहे हैं? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    एलन मस्क शुरू करेंगे TruthGPT, ChatGPT से होगा मुकाबला एलन मस्क
    ट्विटर यूजर्स की सभी जानकारियों तक अमेरिकी सरकार और एजेंसियों की थी पहुंच- एलन मस्क एलन मस्क
    माइक्रोसॉफ्ट बना रही है अपनी खास AI चिप, करेगी ये काम माइक्रोसॉफ्ट
    गूगल क्लाउड में मिलाई गई AI चिप टीम, क्या माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन को दे पाएगी टक्कर?  गूगल

    सुंदर पिचई

    जानिए कौन हैं भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा जो होंगे IBM के अगले CEO कानपुर
    भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी गूगल भारत की खबरें
    वाराणसी में गूगल के CEO सुंदर पिचई के खिलाफ दर्ज हुई FIR, बाद में हटाया नाम उत्तर प्रदेश
    बार-बार पासवर्ड्स नहीं बदलते पिचाई, गूगल CEO ने बताईं अपनी आदतें गूगल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025