Page Loader
अमेरिकी सरकार के पूर्व UFO प्रमुख का दावा, पृथ्वी पर पाए गए हैं एलियन 
पृथ्वी पर पाए गए हैं एलियन? (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

अमेरिकी सरकार के पूर्व UFO प्रमुख का दावा, पृथ्वी पर पाए गए हैं एलियन 

Sep 09, 2024
10:07 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष क्षेत्र के कई विशेषज्ञ लंबे समय से दावा कर रहे हैं कि एलियन वास्तव में पृथ्वी पर देखे गए हैं। अब हाल ही में अमेरिकी सरकार के पूर्व UFO प्रमुख ने कहा है कि उन्हें पता है कि पृथ्वी पर एलियंस पाए गए हैं। एलिजोंडो ने अपनी नई किताब 'इमिनेंट: इनसाइड द पेंटागन्स हंट फॉर यूएफओ' में दावा किया कि कई जगहों से ऐसे शव बरामद किए गए हैं, जो धात्री पर पाए जाने वाले जीवों के नहीं हैं।

दावा

1947 में मिले थे शव 

एलिजोंडो का दावा है कि उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया था कि 1947 में न्यू मेक्सिको में हुई कुख्यात रोसवेल घटना में 2 उड़न तश्तरियां शामिल थीं और मलबे से 4 मृत गैर-मानव शव बरामद किए गए थे और उनकी जांच की गई थी। उन्होंने ने भी दावा किया है कि 1950 के दशक में मेक्सिको और 1989 में कजाकिस्तान सहित कई जगहों से अन्य शव भी बरामद किए गए हैं।

सामग्री

पाए गई है विशेष सामग्री

एलिजोंडो ने कहा, "मैंने अपने हाथ में वह सामग्री पकड़ी है, जिस पर अमेरिकी सरकार के वैज्ञानिकों ने शोध किया है। यह बहुत ही खास सामग्री है, यह असंभव है कि इसे मनुष्यों द्वारा बनाया गया हो।" पूर्व UFO प्रमुख ने यह भी दावा किया है कि हरे रंग के गोले उन पर जासूसी करने के प्रयास में उनके और उनके सहयोगियों के घर तक पीछा करते रहे हैं।