LOADING...
सूर्य के दक्षिणी ध्रुव की पहली बार झलक सामने आई, यूरोपीय यान ने ली तस्वीरें
यूरोपीय यान ने पहली बार ली सूर्य के दक्षिणी ध्रुव की तस्वीरें (तस्वीर: ESA)

सूर्य के दक्षिणी ध्रुव की पहली बार झलक सामने आई, यूरोपीय यान ने ली तस्वीरें

Jun 12, 2025
10:02 am

क्या है खबर?

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के सोलर ऑर्बिटर अंतरिक्ष यान ने पहली बार सूर्य के दक्षिणी ध्रुव की तस्वीरें ली हैं। ये तस्वीरें सूर्य के व्यवहार और उसके चुंबकीय क्षेत्र को समझने में मदद कर सकती हैं। वैज्ञानिकों को यह जानने में रुचि है कि सूर्य की चुंबकीय गतिविधियां अंतरिक्ष मौसम पर कैसे असर डालती हैं, जो पृथ्वी की ऊर्जा प्रणालियों को भी प्रभावित कर सकती हैं। यह खोज अंतरिक्ष विज्ञान के एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

सुराग

वैज्ञानिकों को मिले अहम सुराग

इन तस्वीरों में सूर्य के दक्षिणी ध्रुव पर असामान्य चुंबकीय गतिविधि देखी गई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सूर्य के सौर चक्र के सबसे सक्रिय चरण की ओर बढ़ने का संकेत हो सकता है। सौर चक्र आम तौर पर 11 साल का होता है और इस दौरान सूर्य के चुंबकीय ध्रुव पलट जाते हैं। यह घटना क्यों और कब होती है अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, जिसे सोलर ऑर्बिटर से समझने की कोशिश जारी है।

ट्विटर पोस्ट

सूर्य के दक्षिणी ध्रुव की दिखी पहली झलक

Advertisement

तस्वीरें

कैसे ली गई ये दुर्लभ तस्वीरें?

सोलर ऑर्बिटर को फरवरी, 2020 में लॉन्च किया गया था और इसने हाल ही में सूर्य के भूमध्य रेखा से 17 डिग्री नीचे से तस्वीरें लीं। शुक्र के पास से गुजरने के कारण इसकी कक्षा सूर्य के ध्रुवों को देखने के लिए झुकाई जा सकी। पहले की वेधशालाएं सिर्फ सूर्य की समतल रेखा से ही तस्वीरें ले पाती थीं। आने वाले वर्षों में यह अंतरिक्ष यान और ऊंचे अक्षांशों से अवलोकन करेगा, जिससे सूर्य के और रहस्यों से पर्दा उठेगा।

Advertisement