Page Loader
चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर कब लैंड करेगा?
ISRO ने 2019 में चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया था (तस्वीर: ISRO)

चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर कब लैंड करेगा?

Jul 14, 2023
11:10 am

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 02:35 बजे चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा। इस अंतरिक्ष यान को लॉन्च वाहन LMV-3 के जरिये अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। 2019 में सॉफ्ट-लैंडिंग में असफल रहे चंद्रयान-2 से सबक लेते हुए ISRO ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए तीसरे चंद्रमा मिशन में कई बदलाव किए हैं। अगर चंद्रयान-3 मिशन सफल हो जाता है तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश होगा।

लैंड

इस दिन चंद्रमा के सतह पर लैंड करेगा यान

अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो चंद्रयान-3 लैंडर रोवर 40 दिनों की यात्रा के बाद 23 अगस्त को शाम 05:47 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रयान-3 के लैंडिंग को अंतरिक्ष वैज्ञानिक बेंगलुरु स्थित ISRO टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (इस्ट्रैक) स्टेशन से ट्रैक करेंगे। बता दें, लैंडिंग का यह समय अनुमानित है। ऐसे में मिशन प्रोफाइल में किसी भी तरह के बदलाव के कारण इसमें भी बदलाव हो सकता है।