Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे 2 एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की चेतावनी 
एस्टेरॉयड 2023 FF7 का आकार लगभग 46 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे 2 एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की चेतावनी 

Apr 01, 2023
12:28 pm

क्या है खबर?

नासा के प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस ने चेतावनी जारी की है कि एस्टेरॉयड 2023 FF7 नामक एस्टेरॉयड आज (1 अप्रैल) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह एस्टेरॉयड लगभग 38,844 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से यात्रा करते हुए पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और आज 33 लाख किलोमीटर की दूरी पर ग्रह के सबसे करीब पहुंच जाएगा। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, इस एस्टेरॉयड का आकार किसी घर के समान लगभग 46 फीट चौड़ा है।

अन्य एस्ट्रोयड

एक अन्य एस्टेरॉयड भी आज पहुंच जाएगा पृथ्वी के करीब

एस्ट्रोयड 2023 FF7 के अलावा एस्टेरॉयड 2023 FZ10 नामक एस्टेरॉयड भी आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेगा। नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अनुसार, इस एस्टेरॉयड का आकार किसी छोटी बस के समान लगभग 22 फीट चौड़ा है। यह लगभग 9,936 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है और आज 10 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा।