NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / अलेक्सा यूजर्स को फ्री में मिलेंगी 100 ऑडिबल ऑडियोबुक्स, देना होगा वॉइस कमांड
    अगली खबर
    अलेक्सा यूजर्स को फ्री में मिलेंगी 100 ऑडिबल ऑडियोबुक्स, देना होगा वॉइस कमांड
    अलेक्सा यूजर्स 100 ऑडियोबुक्स फ्री में सुन पाएंगे।

    अलेक्सा यूजर्स को फ्री में मिलेंगी 100 ऑडिबल ऑडियोबुक्स, देना होगा वॉइस कमांड

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Dec 06, 2021
    07:51 pm

    क्या है खबर?

    अमेजन की ओनरशिप वाली ऑडियोबुक कंपनी ऑडिबल की ओर से अलेक्सा यूजर्स के लिए 100 फ्री ऑडियोबुक्स लॉन्च की गई हैं।

    अगर आप अलेक्सा यूजर हैं तो वॉइस असिस्टेंट से फ्री में ये बुक्स भी सुन पाएंगे।

    ये ऑडियोबुक्स सुनने के लिए ग्राहकों को केवल अलेक्सा वॉइस असिस्टेंट को आसान कमांड्स देने होंगे।

    इस तरह अलेक्सा की मदद से अब बिना कोई एक्सट्रा फीस दिए 100 टाइटल्स भी सुने जा सकेंगे।

    कमांड

    ऑडियोबुक्स सुनने के लिए देना होगा कमांड

    अलेक्सा यूजर्स को फ्री ऑडियोबुक्स सुनने के लिए किताब के नाम के साथ बोलकर कमांड देना होगा।

    उदाहरण के लिए, यूजर को 'अलेक्सा, रीड शेरलॉक होम्स' या फिर हिंदी में 'अलेक्सा, शेरलॉक होम्स पढ़ो' कहना होगा और असिस्टेंट यह किताब पढ़ने लगेगी।

    ध्यान रहे, ऑडिबल की ओर से केवल 100 ऑडियोबुक्स फ्री में दी जा रही हैं और इनके अलावा बाकी ऑडियोबुक्स के लिए आपको ऑडिबल का सब्सक्रिप्शन लेना होगा और भुगतान करना होगा।

    लिस्ट

    फ्री में दी जा रही हैं ये ऑडियोबुक्स

    ऑडिबल ने बताया है कि फ्री में दी जा रहीं ऑडियोबुक्स में शेरलॉक होम्स केसेज का सेलेक्शन, पूरी चाणक्य नीति, अ टेल ऑफ टू सिटीज, 21 श्रेष्ठ कहानियां प्रेमचंद और शिवपुराण वगैरह शामिल हैं।

    इसके अलावा प्रोयशी बरुआ की लिखी मिस्टिक सिनर्स और तनुश्री पोद्दार की लिखी ऑन द डबल जैसी बुक्स को भी फ्री ऑडियोबुक्स की लिस्ट में शामिल किया गया है।

    इन ऑडियोबुक्स को अमेजन इको, फायर टीवी रेंज और दूसरे अलेक्सा बिल्ट-इन डिवाइसेज में सुना जा सकेगा।

    तरीका

    अलेक्सा पर ऐसे मिलेगा फ्री ऑडियोबुक्स का ऐक्सेस

    फ्री ऑडियोबुक्स के बारे में जानने के लिए अलेक्सा यूजर्स को 'व्हाट इज फ्री ऑन ऑडिबल?' वॉइस कमांड देना होगा।

    यह कमांड हिंदी या अंग्रेजी में दिया जा सकता है।

    इसके बाद यूजर्स को ऑडिबल का कैटलॉग बताया जाएगा और फ्री में उपलब्ध ऑडियोबुक्स की जानकारी दी जाएगी।

    आखिर में फ्री ऑडियोबुक का नाम लेकर अलेक्सा से उसे पढ़ने के लिए कहा जा सकता है और बुक ऑडियो की तरह सुनाई जाएगी।

    ऑडिबल

    कितने रुपये में मिलता है ऑडिबल सब्सक्रिप्शन?

    अमेजन की ऑडियोबुक ऐप ऑडिबल का भारत में सब्सक्रिप्शन 199 रुपये प्रतिमाह से शुरू है। पहले 30 दिनों के लिए इसकी सेवाएं फ्री में मिलती हैं।

    ग्राहकों को हर महीने क्रेडिट मिलता है, जिससे वे किसी ऑडियोबुक को डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।

    इसके अलावा बाकी टाइटल्स को अतिरिक्त कीमत देकर खरीदना पड़ता है।

    क्रेडिट्स खत्म होने पर यूजर्स तय कीमत देकर ऑडियोबुक्स खरीद सकते हैं।

    ऑडिबल प्लेटफॉर्म पर ऑडियोबुक्स के अलावा पॉडकास्ट भी सुने जा सकते हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अलेक्सा के पास बड़ा मार्केट शेयर

    अलेक्सा एक वर्चुअल असिस्टेंट टेक्नोलॉजी है, जिसे अमेजन की ओर से तैयार किया गया है।

    इसका इस्तेमाल कंपनी अपने इको डॉट, इको स्टूडियो और अमेजन टैप स्मार्ट स्पीकर्स और दूसरे डिवाइसेज में करती है।

    स्मार्ट होम कंट्रोल्स के साथ अलेक्सा का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है और अब यह लगभग आधा मार्केट कवर करती है।

    अलेक्सा के पास अभी एक लाख से ज्यादा स्किल्स हैं और यह स्मार्ट होम सिस्टम का हिस्सा बन चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेजन
    अमेजन अलेक्सा
    वर्चुअल असिस्टेंट

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    अमेजन

    अमेजन की फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा 'मिनी TV' भारत में लॉन्च, जानें इसके बारे में OTT प्लेटफॉर्म
    भारत में नहीं मिलेगी एक महीने की अमेजन प्राइम मेंबरशिप, यह है वजह टेक्नोलॉजी
    प्राइम नाउ डिलिवरी ऐप बंद कर रही है अमेजन, जानें क्यों किया है बदलाव ऑनलाइन शॉपिंग
    अमेजन ने भारत में लॉन्च किया 'फीचर्ड आर्टिकल्स' फीचर, फ्री में पढ़ें लेख ऑनलाइन शॉपिंग

    अमेजन अलेक्सा

    एलेक्सा रूटीन के काम करने के लिए अमेजन लाया ईको बटन अमेजन
    भारत में अमेजन अलेक्सा के हुए तीन साल, 2020 में 67 प्रतिशत बढ़ा इस्तेमाल अमेजन
    कहां है नजदीकी कोविड-19 वैक्सिनेशन सेंटर? बताएगी अमेजन अलेक्सा अमेजन
    अमिताभ बच्चन की आवाज में बात करेगी अमेजन अलेक्सा, देने होंगे पैसे अमिताभ बच्चन

    वर्चुअल असिस्टेंट

    अब हिंदी में भी बात करेगा अमेजन अलेक्सा, जल्द आएगा नया फीचर अमेजॉन प्राइम
    आईफोन में दो नई आवाजों में बात करेगी सीरी, iOS 14.5 अपडेट में बदलाव iOS
    फिर दिखा स्पॉटिफाइ का पहला हार्डवेयर 'कार थिंग', ऐसे करेगा काम स्पॉटिफाई
    पहले से ज्यादा वॉइस सर्च कर रहे हैं भारतीय यूजर्स, 270 प्रतिशत की सालाना बढ़त इंटरनेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025