Page Loader
आज पृथ्वी के काफी करीब पहुंचेगा एस्ट्रोयड 2023 QW, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 QW का आकार लगभग 71 फीट चौड़ा है (तस्वीर: पिक्साबे)

आज पृथ्वी के काफी करीब पहुंचेगा एस्ट्रोयड 2023 QW, नासा ने जारी किया अलर्ट

Aug 23, 2023
10:22 am

क्या है खबर?

नासा ने एक ऐसे एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 QW नामक यह एस्ट्रोयड वर्तमान में 33,413 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। आज लगभग 16.20 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 QW का आकार

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 QW एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है और इसका आकार किसी विमान के समान लगभग 71 फीट चौड़ा है। एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। बता दें, जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 13 लाख से अधिक एस्ट्रोयड्स को खोजा जा चुका है, जिनमें से कुछ का आकार किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़ा है। ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। ये लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं।