Page Loader
एस्ट्रोयड 2023 PQ तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ, अलर्ट पर नासा
एस्ट्रोयड 2023 PQ अपोलो समूह से संबंधित है (तस्वीर: नासा)

एस्ट्रोयड 2023 PQ तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ, अलर्ट पर नासा

Aug 12, 2023
11:33 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर पृथ्वी के करीब पहुंचने वाले एस्ट्रोयड को लेकर नासा समय-समय पर अलर्ट जारी करती है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) ने 2023 PQ नामक एक ऐसे ही एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है और जल्द काफी करीब पहुंच सकता है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, यह वर्तमान में लगभग 47,631 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है।

आकार 

एस्ट्रोयड 2023 PQ का आकार

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 PQ का आकार किसी विमान के समान लगभग 110 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। 14 अगस्त, 2023 को लगभग 7.56 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंचने की संभावना है। बता दें कि एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। ये लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं। बता दें कि जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है।